फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बंद पड़े हैंडपंपों को क्रियाशील करें आईपीएच विभाग

बंद पड़े हैंडपंपों को क्रियाशील करें आईपीएच विभाग

Tue, 11 Jun 2019 12:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
बंद पड़े हैंडपंपों को क्रियाशील करें आईपीएच विभाग
खराब हैंडपंप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। गर्मी के मौसम में जिले में बंद पड़े हैंडपंप भी अब शुरू किए जाएंगे। उपायुक्त कुल्लू ऋचा वर्मा ने आईपीएच विभाग को पानी की कमी वाले क्षेत्रों में हैंडपंपों को तुरंत क्रियाशील करने को कहा है। इसके साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के सहयोग से पारंपरिक जल स्रोतों की सफाई करने के साथ विभाग से लोगों को स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।
उपायुक्त ने सोमवार को सभी विभागों की बैठक ली। उन्होंने सभी एसडीएम को समय-समय पर स्कूलों में पानी की व्यवस्था व सफाई इत्यादि के अलावा स्कूल भवनों की स्थिति का भी निरीक्षण करने को कहा। आईपीएच विभाग से अधीक्षण अभियंता देवेश भारद्वाज ने बैठक में अवगत करवाया कि जिले में सभी पेयजल योजनाएं कार्य कर रही हैं और कहीं पर भी पानी की कमी नहीं है। अभी तक टैंकरों से पानी उपलब्ध करवाने की भी आवश्यकता नहीं पड़ी है। उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी स्कूलों में पानी की टंकियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। बच्चों के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को राजमार्गों पर ल्हासे गिरने व भूस्खलन वाले संवेदनशील स्थलों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत करने को कहा, जिससे अनावश्यक जाम की समस्या से बचा जा सके। साथ ही लोगों की सुरक्षा को भी सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को जिले में वैकल्पिक संपर्क सड़कों का भी समय पर उचित रखरखाव के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पानी के सैंपलों की रिपोर्ट सौंपे स्वास्थ्य विभाग
कुल्लू। ऋचा वर्मा ने जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में पर्याप्त दवाईयां व उपकरणों को सही ढंग से रखनेे के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को जिले में जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए पानी के सैंपल लेकर इनकी रिपोर्ट सौंपने को कहा। स्कूलों में बच्चों को साफ-सफाई, हाथ धोकर खाने की वस्तुओं का उपयोग करने के बारे में प्रातकालीन सभा में जानकारी दी जानी चाहिए। कूड़े-कचरे की समस्या से निपटने के लिए आम जनमानस से सहयोग की अपील की। उन्होंने लोगों से गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग से उपलब्ध करवाने को कहा। जिला की पंचायतों में भी कूड़े के समुचित निस्तारण के लिए पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


भवनों में फायर उपकरण हर समय रहे क्रियाशील
कुल्ल। उपायुक्त ऋचा ने कहा कि जिला कुल्लू में सभी सरकारी भवन, स्कूल व अन्य प्रमुख भवनों में फायर उपकरण सही हालत में हो, जिससे जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग किया जा सके। कहा कि इसका समय-समय पर ऑडिट किया जाना चाहिए और हितधारकों को इनके संचालन के बारे में जानकारी प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि बहुत से भवनों में ये उपकरण निष्क्रिय पड़े हैं, इन्हें हर समय क्रियाशील रखना सुनिश्चित बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed