फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   टुरिस्ट सीजन में पर्यटन नगरी मनाली में महाजाम

पर्यटन सीजन में मनाली और मढ़ी में जाम ही जाम, सफर हुआ मुश्किल

Tue, 11 Jun 2019 12:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
टुरिस्ट सीजन में पर्यटन नगरी मनाली में महाजाम
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली/पतलीकूहल। मैदानी इलाकों की जलती-चुभती गर्मी से राहत पाने के लिए विश्व विख्यात पर्यटन नगरी पहुंचे सैलानियों को जाम के चलते मनाली में भी सुुकून नहीं मिल रहा है। ब्यास नदी के किनारे से होकर बने नेशनल हाईवे पर चली रही ठंडी बयार के बावजूद सैलानियों को कुल्लू से मनाली और रोहतांग के मढ़ी में खूब पसीना बहाना पड़ रहा है।

नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के बाद सड़कें पहले से ज्यादा खुली हो रही हैं। लेकिन सड़क निर्माण कंपनी की लेटलतीफी के चलते सड़कों पर जाम आम लोगों से लेकर प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। डोभी में अभी भी 1960 के दशक में पूर्व पीएम जवाहर लाल की ओर से बनवाए सिंगल लेन पुल से काम चल रहा है। इसकी वजह से सैलानियों को जाम के चलते कई किलोमीटर लंबी लाइन में घंटों रहकर आगे घिसकते हुए जाना पड़ रहा है। किसी तरह से 16 मील में हो रहे भूस्खलन को पार करने के बाद मनाली से छह किलामीटर पहले रांगड़ी से ही जाम शुरू हो जाता है। हैरानी की बात है कि स्थानीय मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के प्रयासों से रांगड़ी से मनाली तक फोरलेन की तर्ज पर सड़क के बीच डिवाइडर लगवाया गया है। लेकिन अपनी लेन के बजाय सड़क पर दोनों ओर से तीन-तीन लाइनें लगने से समस्या और विकराल हो रही है। रोहतांग सैर पर निकले सैलानियों के लिए जाम के चलते यह टूर बुरे सपने का अनुभव दे रहा है। रोहतांग के लिए 1300 वाहनों की लिमिट होने के बावजूद पर्यटक लाहौल परमिट के नाम पर रोहतांग घूम रहे हैं। मढ़ी के आसपास सोमवार को भारी जाम लगा रहा, जिससे खोलने पुलिस व होमगार्ड के जवानों को भी परेशान होना पड़ रहा है। उधर, एएसपी कुल्लू राजकुमार ने बताया कि पुलिस यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इस दिशा में उन्होंने सैलानियों समेत स्थानीय लोगों से सहयोग की अपेक्षा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed