फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   भुंतर में अब नहीं लगेंगे कूड़े के ढेर

भुंतर में अब नहीं लगेंगे कूड़े के ढेर

Mon, 03 Jun 2019 10:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
भुंतर में अब नहीं लगेंगे कूड़े के ढेर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू के प्रवेश द्वार भुंतर में पिछले आठ महीनों से कूड़े की समस्या से झेल रहे शहरवासियों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि अब नगर पंचायत को कूड़ा संयंत्र लगाने के लिए भूमि मिल गई है।

नगर पंचायत इस जमीन पर अपना कूड़ा संयंत्र लगाकर कूड़े का निष्पादन कर सकेगी। ऐसे में यहां पर हर कहीं कूड़े के ढेर नजर नहीं आएंगे। कूड़ा संयंत्र के लिए करीब एक बीघा से अधिक भूमि को एपीएमसी ने अपनी एनओसी दे दी है। इस जमीन पर अब नगर पंचायत कूड़ा संयंत्र बना सकेगी। इससे पहले नगर पंचायत को कूड़ा संयंत्र के लिए भूमि नहीं मिल रही थी, जिससे शहर के कई जगहों पर कूड़े को डंप किया जा रहा था। जगह-जगह डंप किए जा रहे कूड़े के ढेरों को लेकर कई लोगों ने भी आपत्ति जाहिर की थी। लेकिन नगर पंचायत के पास दूसरा विकल्प न होने के कारण कूड़े को एक जगह ही ढेर लगाकर रखा जा रहा था। गौर रहे कि एनजीटी के आदेश पर पिरड़ी स्थित डंपिंग साइट में कूड़े को डंप करना बंद किया गया था। इसके बाद से कुल्लू नगर परिषद और नगर पंचायत भुंतर के पास कूड़ा डंप करने के लिए कोई जगह नहीं बची थी। हालांकि नगर परिषद कुल्लू ने शहर में आईमा पंचायत की तर्ज पर बनने वाले कूड़ा संयंत्र के लिए कुछ जगहों पर भूमि की तलाश भी कर ली थी। लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के चलते इस पर तेजी से काम नहीं हो पाया। लेकिन भुंतर नगर पंचायत को जमीन सरकारी विभाग से मिली है। इसमें किसी तरह से बाधा उत्पन्न होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। इस संबंध में उपायुक्त यूनुस ने कहा कि भुंतर में कूड़ा संयंत्र के लिए जमीन का प्रावधान हो चुका है। एपीएमसी ने एक बीघा से अधिक भूमि पर कूड़ा संयंत्र बनाने के लिए एनओसी प्रदान कर दी है। जल्द ही यहां पर काम शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed