{"_id":"5cf52c27bdec22076357ba9d","slug":"15595714919-kullu-news95","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्रेशिंग करते निकली चिंगारी से लगी आग, गोशाला राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्रेशिंग करते निकली चिंगारी से लगी आग, गोशाला राख
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। मौहल में रविवार को गेहूं की थ्रेशिंग करते समय निकली चिंगारी से थ्रेशर से निकलने वाली घास ने आग भड़क ली। इससे साथ लगती दो मंजिला गोशाला ने भी आग पकड़ी और जलकर राख हो गई। घटना में 40 हजार का नुकसान हुआ है। साथ लगते तीन मंजिला दो मकानों को बचाया लिया है। बचाई गई कुल संपत्ति एक करोड़ की है। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
अग्शिमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मामला सोमवार सुबह करीब 9.30 के बाद का है। रामचंद पुत्र सुआरू राम निवासी गांव व डाकघर मौहल, कुल्लू गोशाला के पास गेहूं की मंडाई कर रहा था। इस दौरान थ्रेशर से निकलने वाले घास में चिंगारी से आग लग गई। सबसे पहले गोशाला में बंधे मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। इस दौरान ग्रामीणों ने भी अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकल विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी गई। इसके बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाने में कामयाबी हासिल की। अन्यथा यहां पर बड़ा नुकसान भी हो सकता था। सब फायर ऑफिसर कर्म चंद ने कहा कि गेहूं की थ्रेशिंग करने के दौरान निकली चिंगारी से आग लगी थी, जिस पर समय रहते दमकल विभाग के कर्मचारियों ने काबू पा लिया है। आग की घटना में 40 हजार का नुकसान हुआ है। इसके अलावा एक करोड़ रुपये की संपत्ति बचा ली गई है।