फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   आंधी से मंदिर-स्कूल, घरों की छतें उड़ी, बिजली के तार टूटे, बत्ती गुल

आंधी से मंदिर-स्कूल, घरों की छतें उड़ी, बिजली के तार टूटे, बत्ती गुल

Tue, 04 Jun 2019 10:30 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 10:30 AM IST
विज्ञापन
आंधी से मंदिर-स्कूल, घरों की छतें उड़ी, बिजली के तार टूटे, बत्ती गुल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/बंजार/सैंज/न्यूली। जिले में सोमवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और बूंदाबांदी शुरू होने से तापमान में गिरावट आई है। मौसम में ठंडक होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बीते एक सप्ताह से भुंतर और कुल्लू में 35 से 36 डिग्री तक तापमान चलने से लोगों के साथ सैलानी भी तपिश से परेशान थे। लेकिन सोमवार को बारिश के साथ आई तेज आंधी से बंजार व सैंज घाटी में भारी नुकसान हुआ है।

कई घरों, स्कूलों, गौशाला की छतें उड़ गई हैं। सेब के साथ नाशपाती, प्लम की फसल को भी तबाह कर दिया है। कई जगहों पर पेड़ गिरने से बागवानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। जिले के उपमंडल बंजार के अंतर्गत ग्राम पंचायत चनौन के राजकीय प्राइमरी स्कूल चनौन के भवन की छत तूफान से उड़ गई। गनीमत यह रही कि स्कूल में बच्चों को छुट्टी हो चुकी थी। नगर पंचायत बंजार के वार्ड नो में रोनाला के पास एक पेड़ गिरने से एक कार बाल-बाल बच गई। लेकिन इसमें बिजली के तार टूट गए। इससे शहर में कई जगहों पर बिजली गुल हो गई है। कई स्कूलों में आंधी के कारण बच्चों को रोक दिया। बारिश और तूफान थमने के पश्चात ही उनको घर भेजा गया। ग्राम पंचायत कलवारी के गांव के दियोरी, कलवारी में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा है। सेब के साथ अन्य फलदार बगीचों समेत जौ-गेहूं की फसल को भी ओले व अंधड़ ने अपनी चपेट में ले लिया। तूफान व बारिश के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बंजार के बला स्थित हनुमान के मंदिर पर एक विशालकाय पेड़ गिरने से मंदिर को भारी नुकसान पहुंचा है। पेड़ गिरने से स्लेट की छत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सैंज घाटी की सुचैहण पंचायत में भी अंधड़ और ओलावृष्टि से लोगों में अफरातफरी मच गई। पंचायत के कथाउगी गांव के किसानों-बागवानों को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा है। गांव के दुर्गा दास, रमेश, किशोरी लाल, दौलत राम, रेवती राम, लगन चंद, जय राम तथा धर्म दास के सेब के पेड़ों के साथ अन्य फलदार पेड़ उखड़ गए हैं। इसके अलावा सैंज के जीपीएस शलवाड़ स्कूल के रसोईघर की छत भी तूफान में उड़ गई है। दारण गांव स्थित स्कूल की छत के साथ स्कूल के शौचालय की छत को भी उखाड़ दिया है। एकाएक मौसम में आए बदलाव से हुए नुकसान से घाटी के लोगों में दहशत है। उधर, एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कहा कि बंजार और सैंज घाटी में आंधी व ओला गिरने की सूचना मिली है। राजस्व विभाग से नुकसान की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed