{"_id":"5cf3d6f3bdec220777254fac","slug":"15594841445-kullu-news54","type":"story","status":"publish","title_hn":"खस्ताहाल पचाली-पधर सड़क के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खस्ताहाल पचाली-पधर सड़क के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ सटी खडिहार पंचायत के लोगों ने लोनिवि के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने पचाली से पधर सड़क को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। नवनीत सूद की अगुवाई में किए गए विरोध में ग्रामीणों ने सड़क का काम जल्द पूरा करने की मांग की है।
बताया जा रहा है कि सड़क जनवरी, फरवरी माह में बारिश से खराब हो गई है और कई जगहों पर भूस्खलन तथा मलबा गिरने से आवाजाही महीनों से बंद है। पूर्व प्रधान नीलम शर्मा, उपप्रधान मोती राम, वार्ड सदस्य चंद्रा देवी, ओमा देवी, जयवंती शर्मा, चुली लाल शर्मा, अमी चंद, रूम सिंह, गिरिधर शर्मा, झाबे राम, गुलाब सिंह, सरन दास, राम सिंह, सुख देव, रूप दास, जीत राम शर्मा, इंद्र सिंह, गीता देवी, इमान सिंह, किरन प्रकाश, धर्म सिंह, बल राम, रूप सिंह, शिव चंद, बुध राम, लाल चंद, प्रेमी, राकेश, सागर सिंह, तिलक राज, योग राज व पवन ने कहा कि अगले कुछ महीनों के बाद सेब के साथ फल व सब्जियों का सीजन शुरू होने वाला है। लेकिन सड़क की हालात खराब है। उन्होंने कहा कि सड़क की हालत दयनीय होने से पंचायत के ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है। इस दौरान विरोध की भनक लगते ही लोनिवि के एसडीओ और जेई मौके पर पहुंचे और लोगों का शांत कर उन्हें आश्वासन दिया कि सड़क को जल्द वाहन योग्य तैयार किया जाएगा। इस बारे में ठेकेदार को आदेश दिए गए हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द समस्या को समाधान नहीं हुआ तो वह धरना देने के लिए मजबूर हो जाएंगे। उधर, लोनिवि कुल्लू के अधिशासी अभियंता एसके धीमान ने कहा कि सड़क में कलवर्ट का काम चला है। इसके बाद सड़क पर गिरे मलबे को उठाया जाएगा।