{"_id":"5cebef8fbdec220758761ae2","slug":"15589662084436-kullu-news123","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी रिटर्न न भरने पर 436 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी रिटर्न न भरने पर 436 को नोटिस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। आबकारी एवं कराधान विभाग ने जीएसटी बिल न भरने वाले व्यापारियों पर शिकंजा कस दिया है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग ने जिले के करीब 436 व्यापारियों को जीएसटी रिटर्न फाइल न करने पर नोटिस जारी किया है। व्यापारियों के पास जीएसटी की करीब दस करोड़ की राशि देय है।
नोटिस देने के साथ इन व्यापारियों को हिदायत दी गई है कि समय पर अपनी जीएसटी की रिटर्न फाइल करे। अन्यथा दोगुना रुपये जुर्माने के साथ वसूले जाएंगे। विभाग की ओर से जिन व्यापारियों को जीएसटी रिटर्न न देने पर नोटिस दिए गए हैं, उनमें कुल्लू में चल रही एक बड़ी फर्म भी है। उससे विभाग को करीब सात करोड़ का जीएसटी लेना है। इस फर्म को भी नोटिस देकर तीन माह का समय दिया गया है। इस अवधि के दौरान फर्म को जीएसटी फाइल करना होगा। इसके साथ ही 400 से अधिक व्यापारी भी हैं, जिन्होंने अपनी जीएसटी रिटर्न फाइल नहीं की है। हालांकि जिन व्यापारियों को विभाग की ओर से नोटिस दिए गए, उनमें अधिकतर वे व्यापारी शामिल हैं, जिनके लेन-देन की जानकारी तो विभाग को है पर जीएसटी नहीं भरा है। अलग-अलग वस्तुओं पर जीएसटी की दरें अलग-अलग हैं। दूसरी ओर विभाग की कार्रवाई के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। हालांकि जीएसटी की रिटर्न को सिर्फ ऑनलाइन ही भरा जाता है। उधर, इस संबंध में आबकारी एवं कराधान विभाग कुल्लू व लाहौल के ईटीओ नरेंद्र सेन ने कहा कि जीएसटी रिटर्न फाइल न करने वाले 436 व्यापारियों को विभाग की ओर से नोटिस दिए गए हैं। जीएसटी जमा न करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।