फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   आचार संहिता हटते विकास पकड़ेगा रफ्तार

आचार संहिता हटते विकास पकड़ेगा रफ्तार

Tue, 28 May 2019 10:20 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
आचार संहिता हटते विकास पकड़ेगा रफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लगाई गई आचार संहिता के हट जाने के बाद अब जिले में करोड़ों के विकास कार्य फिर से शुरू हो पाएंगे। आचार संहिता लग जाने के बाद जिले में कई विकास योजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास रुक गए थे।

आचार संहिता हट जाने के बाद अब इन कामों को गति प्रदान की जा सकेगी। आचार संहिता लगने से लोक निर्माण विभाग और आईपीएच को ही सबसे अधिक असर पड़ा था। नगर परिषद कुल्लू की ओर से आईमा पंचायत की तर्ज पर बनाए जाने वाले कूड़ा संयंत्र को भी अब गति मिलेगी। वर्तमान में नगर परिषद के कूड़ा डंप करने के लिए जगह न होने से हर कहीं कूड़े के ढेर देखने को मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि आचार संहिता के चलते बढ़ई नाला पर 1,98,47,082 की लागत से बनने वाले आरसीसी टी बीम ब्रिज का कार्य अब शुरू हो पाएगा। इसके अलावा करोन नाला पर 1,98,16,219 रुपये की लागत से बनने वाले आरसीसी टी बीम ब्रिज को गति मिलेगी। इसके अलावा रूजग शालंग सड़क, भुंतर मणिकर्ण सड़क में टारिंग, भुट्टी भल्याणी सड़क पर कार्य शुरू होगा। इस पर लाखों खर्च किए जाएंगे। रामशिला बिजली महादेव सड़क में रुके हुए काम शुरू होंगे। आईपीएच विभाग में सिंचाई एवं पेयजल की करीब 20 स्कीमों का काम आचार संहिता के कारण रुक गया था। इन पर करीब 15 लाख का बजट खर्च किया जाना था। उधर, इस संबंध में आईपीएच विभाग के अधिशासी अभियंता केआर कुल्लवी ने कहा कि आचार संहिता से सिंचाई व पेयजल स्कीमों का काम रुक गया था। अब इन्हें शुरू कर दिया जाएगा। उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता एसके धीमान ने कहा कि आचार संहिता के हट जाने से रुके हुए कामों को युद्धस्तर पर शुरू कर दिया जाएगा। आचार संहिता हटने से जिला प्रशासन की ओर से पंचायत स्तर पर होने वाले करोड़ों के कामकाजों को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed