फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ways to make early education engaging at Vibgyor School were shared.

Kullu News: विबग्योर स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा को रोचक बनाने के तरीके बताए

Sat, 10 Oct 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Ways to make early education engaging at Vibgyor School were shared.
कुल्लू (वि)। बच्चों की सीखने की क्षमता और रुचि को ध्यान में रखकर पढ़ाने से प्रारंभिक शिक्षा को अधिक रोचक और प्रभावी बनाया जा सकता है। इसी उद्देश्य से विबग्योर वर्ल्ड स्कूल कुल्लू में शनिवार को राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (एनसीएफ) के फाउंडेशनल स्टेज विषय पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें कुल्लू घाटी के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों को बाल-केंद्रित शिक्षा और खेल व गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन कल्पना राणा और विवेक शर्मा ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक कक्षाओं में बच्चों को खेल और गतिविधियों के माध्यम से सिखाना अधिक प्रभावी रहता है। शिक्षण योजना बनाते समय बच्चों की उम्र, रुचि और सीखने की क्षमता के साथ उनके शारीरिक, मानसिक, सामाजिक, भावनात्मक और बौद्धिक विकास को ध्यान में रखना जरूरी है।
विज्ञापन

कार्यशाला में शिक्षकों ने शिक्षण प्रक्रिया में आने वाली चुनौतियों, नए शैक्षिक दृष्टिकोणों और प्रभावी शिक्षण तकनीकों पर अपने अनुभव साझा किए। साथ ही पढ़ाई को बच्चों के लिए सरल, सहज और रुचिकर बनाने के तरीकों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य कुशल पराशर ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों का निरंतर प्रशिक्षण और कौशल विकास आवश्यक है। ऐसी कार्यशालाएं शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराने और कक्षा में बेहतर शैक्षिक वातावरण तैयार करने में सहायक होती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed