{"_id":"5c827494bdec2214577e65a8","slug":"151552053396-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलौर में 30 लाख से बनेगा रेशम सामुदायिक केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलौर में 30 लाख से बनेगा रेशम सामुदायिक केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। जिला कुल्लू के बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने मंगलौर गांव में रेशम सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास किया। यह भवन 30 लाख रुपये की लागत से तैयार होगा। सुरेंद्र शौरी ने कहा कि आने वाले समय में सेरी कल्चर के सिल्क वीविंग प्लांट से 14 अन्य पंचायतों को भी इसका लाभ मिलेगा।
अभी हाल ही में उन्होंने कलाकेंद्र बंजार में 1200 महिलाओं को रेशम उद्योग की किटें वितरित की थी। उन्होंने कहा कि बंजार विस क्षेत्र में महिलाओं और बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के साधन विकसित किए जा रहे हैं। क्षेत्र की महिलाओं को सेरी कल्चर का भरपूर लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना सीएम जयराम ठाकुर की महत्वाकांक्षी योजना है। योजना की मॉनिटरिंग स्वयं सीएम कर रहे है। सराज के साथ बंजार विस क्षेत्र में भी इस योजना पर प्रभावी रूप से काम किया जा रहा है। सुरेंद्र शौरी ने बाहुगी से कडेरी प्राथमिक स्कूल और रेशम उद्योग भवन तक के फुटब्रिज निर्माण के लिए 10 लाख की घोषणा भी की। उनके साथ सेरी कल्चर के उपनिदेशक बलदेव सिंह, बालीचौकी केंद्र के प्रभारी डॉ. अरविंद, बंजार भाजपा मंडलाध्यक्ष बलदेव राज महंत, पंचायत समिति सदस्य अनिता नेगी, मंगलौर की प्रधान वीना भारती आदि उपस्थित रहे।