{"_id":"5bed94a6bdec22697d28bc01","slug":"151542296742-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरछंडी में मेधावियों को पुरस्कारों से नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरछंडी में मेधावियों को पुरस्कारों से नवाजा
Updated Thu, 15 Nov 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। राजकीय उच्च विद्यालय अरछंडी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चेतराम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। चेतराम ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा बहुत जरूरी है। बच्चे पढ़-लिखकर परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने स्कूल के मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य अध्यापिका प्रेमलता ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने वर्षभर की गतिविधियों का ब्योरा अभिभावकों के समक्ष पेश किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी। बच्चों ने कुल्लवी नाटी, गिद्दा, एकलगान और समूहगान पेश कर अभिभावकों की खूब तालियां बटोरीं। छठी कक्षा में निखिल, सातवीं में जसमीना, महिमा, सुदर्शना, संगीता, यशपाल को सम्मानित किया गया। उधर, एकेडमिक हिल्स स्कूल और राइज एंड शाइन बचपन स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चों ने देश के पहले प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प भी अर्पित किए।