{"_id":"5bb7667f867a55128d5b2d32","slug":"151538745983-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता : भाजपा
Updated Fri, 05 Oct 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
भाजपा का अभ्यास वर्ग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। भाजपा मंडी संसदीय क्षेत्र का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग शुक्रवार से देवसदन में शुरू हो गया है। इसमें मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और पार्टी के करीब 300 नेता व पदाधिकारियों ने भाग लिया। दोपहर बाद करीब तीन बजे अभ्यास वर्ग का उद्घाटन सत्र शुरू हुआ, जिसका शुभारंभ मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की ओर से किया गया।
भाजपा नेताओं ने संगठन से 2019 के लोस चुनाव के लिए कमर कसने को कहा। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने भाजपा पदाधिकारियों से कहा कि वे घर-घर जाकर केंद्र सरकार की नीतियों को पहुंचाए। शनिवार को दूसरे व अंतिम दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अभ्यास वर्ग को संबोधित करेंगे। वे जन समस्याएं भी सुनेंगे। बाद में देवसदन में चल रहे भाजपा के अभ्यास वर्ग में भाग लेंगे। इस मौके पर विधायक किशोरी लाल सागर, विधायक सुरेंद्र शौरी, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह, पूर्व विधायक रूप लाल, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, भाजपा प्रदेश सचिव त्रिलोक जम्वाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु र्भाई, महामंत्री राम सिंह, कुल्लू जिला भाजपा के प्रभारी अजय राणा, जिला अध्यक्ष भीम सेन, एपीएमसी के अध्यक्ष अमर ठाकुर आदि उपस्थित रहे।