{"_id":"5b059db04f1c1be8408b7366","slug":"151527094704-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नग्गर में रही शाड़ी जातर मेले की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नग्गर में रही शाड़ी जातर मेले की धूम
Updated Wed, 23 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
नग्गर में रही शाड़ी जातर मेले की धूम
देवनृत्य और देवमिलन को देखने उमड़े श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो
नग्गर (कुल्लू)। ऐतिहासिक गांव नग्गर में शाड़ी जातर मेले की धूम रही। माता त्रिपुरा सुंदरी के सम्मान में मनाए जाने वाले में नग्गर के देवता नाग और माता पंटती, चामुंडा माता नशाला, करजां की दोचा मोचा, गणेश देवता घुड़दौड़ ने भी शिरकत की। मेले में देवी-देवताओं का भव्य देवमिलन देखने को मिला। देवमिलन के बाद देवताओं ने देव नृत्य भी किया। जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेलों का भी आयोजन किया गया। जिसमें उझी घाटी के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष महिंद्र ठाकुर, पुजारी जोगिंद्र आचार्य, संत कुमार ने कहा कि मेले में सभी प्राचीन परंपराओं का निर्वहन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायक रमेश ठाकुर और एसी भारद्वाज ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं स्थानीय कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। मेले में मेहमानों को पारंपरिक व्यंजन भी परोसे गए।