फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मैरीपोजा पलम करेगा घाटी के बागवानों को मालामाल

मैरीपोजा पलम करेगा घाटी के बागवानों को मालामाल

Wed, 29 Nov 2017 07:30 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
मैरीपोजा पलम करेगा घाटी के बागवानों को मालामाल
फल - फोटो : getty images
कुल्लू। सेब के लिए विख्यात कुल्लू घाटी के बागवानों का रुझान अब पलम की ओर बढ़ने लगा है। घाटी के मौसम में आए बदलाव के चलते अब बागवानों के लिए सेब के बगीचों को तैयार करना मुश्किल साबित हो रहा है। सेब के पौधों में लगातार बढ़ रही बीमारियों को लेकर अब बागवान मैरीपोजा पलम को बगीचों में लगा रहे हैं।
विज्ञापन

इसे विकल्प के तौर पर भी देखा जा रहा है। सेब का पौधा सूख जाने की सूरत में बागवान को मैरीपोजा पलम से बागवान कमाई कर सकेंगे। मैरीपोजा पलम की सब्जी मंडी में भी खूब डिमांड रहती है। यह सेंटारोजा पलम की तरह जल्दी खराब भी नहीं होता। मंडी में यह सेब से अधिक दाम में बिकता है। जबकि इसमें मेहनत भी कम करनी पड़ती है। बागवानों को मैरीपोजा पलम के लिए सेब की तरह 10-12 साल का इंतजार नहीं करना पड़ता। मैरीपोजा पलम तीन साल बाद ही सैंपल देने लगता है।
विज्ञापन

इस संबंध में बागवान डीणे राम, प्रकाश ठाकुर, मोहर सिंह, बुद्धि सिंह, जोगराज, मानचंद और सुनील शर्मा के अनुसार नर्सरी संचालकों को मैरीपोजा के पौधों के लिए ऑर्डर भी दिया गया है। अब सेब बगीचों में काफी अधिक मात्रा में मैरीपोजा पलम लगाया जा रहा है। सेब की अपेक्षा मैरीपोजा पलम का पौधा जल्दी भी सैंपल देता है। उधर, इस संबंध में बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ आरके शर्मा ने कहा कि बागवान अब मैरीपोजा पलम को बगीचों में लगा रहे हैं। इसकी मार्केट वेल्यू अधिक है। वहीं पौधा भी तीन साल बाद सैंपल देने लगता है। निचले क्षेत्रों में हर साल मैरीपोजा पलम अधिक लगाया जा रहा है। जिला में पलम कुल 9669 हेक्टेयर में पलम की प्लांटेशन तैयार हो रही है। इसमें 2500 हेक्टेयर में मैरीपोजा है। जबकि अन्य में सेंटारोजा पलम है। मैरीपोजा के बेहतर दाम मिलने और इसकी फायदे अधिक होने से हर साल मैरीपोजा पलम का दायरा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed