{"_id":"5a1bff5a4f1c1bf4688bdcf4","slug":"151511784282-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाही स्नान करने के लिए कल रवाना होंगे माहुंटी नाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाही स्नान करने के लिए कल रवाना होंगे माहुंटी नाग
Updated Mon, 27 Nov 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाही स्नान करने के लिए
कल रवाना होंगे माहुंटी नाग
मणिकर्ण में देवविधि के साथ किया जाएगा स्नान, तैयारियां में जुटे देवलु
उमर उजाला ब्यूरो
खराहल (कुल्लू)। घाटी के आराध्य देवता माहुंटी नाग कल शाही स्नान के लिए धार्मिक नगरी मणिकर्ण के लिए रवाना होंगे। यात्रा की तैयारियों के लिए हारियान और देवलु जुट गए हैं। बुधवार की सुबह देवता अपने मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद ढोल, नगाड़ों और नरसिंगों की स्वरलहरियों के बीच सैकड़ों हारियानों और देवलुओं के संग निकलेंगे। पहला ठहराव देवता का पीणी की माता के मंदिर होगा। 30 नवंबर को देवता जरी में ठहराव करेंगे। यहां पर बिजली महादेव के साथ मिलन भी होगा।
बिजली महादेव भी वीरवार को मणिकर्ण के लिए शाही स्नान करने जाएंगे। इस दौरान दोनों देवताओं का मिलन जरी में होगा और यहां से साथ में धार्मिक नगरी मणिकर्ण के लिए रवाना होंगे। तीन दिसंबर का मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा के शुभ दिन दोनों देवताओं का मिलन भगवान राम से होगा। उसके बाद शाही स्नान देव विधि के अनुसार किया जाएगा। इस दौरान सैकड़ों हारियान, देवलु और श्रद्धालुओं भी पवित्र स्नान करेंगे।
इस संबंध मेें देवता के कारदार लाल चंद ठाकुर ने बताया कि देवता रथ, मंदिर और नरसिंगो और अन्य सामान को नए सिरे से बनाया है। लिहाजा देवता की आज्ञा के अनुसार शाही स्नान किया जाएगा। एक सप्ताह की इस देव यात्रा में घाटी के सैकड़ों हारियान और देवलु शामिल होंगे। देवता पांच दिसंबर को अपने देवालय पहुंचेंगे। छह दिसंबर को मंदिर कोटआगे देव भोज का आयोजन होगा। इस देव यात्रा में सम्मलित होने के लिए घाटी के देवलु काफी उत्साहित हैं।