फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   15 houses vacated in Sheglidhar village of Diyar

Kullu News: दियार के शेगलीधार गांव में 15 मकान किए खाली

Sat, 06 Sep 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 06 Sep 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
15 houses vacated in Sheglidhar village of Diyar
कुल्लू के दियार में भुस्खलन के चलते गिरने के कगांर मकान।-संवाद
भूस्खलन से तीन घर हुए क्षतिग्रस्त, कई मकानों में आईं दरारें
विज्ञापन

प्रभावितों ने रिश्तेदारों के घरों में ली शरण, दशहत में ग्रामीण

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ग्राम पंचायत दियार का वार्ड नंबर सात शेगलीधार भूस्खलन की चपेट आ गया है। भूस्खलन से तीन मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
कई मकानों में दरारें आ गई हैं। दरारें पड़ने से अब मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में 12 परिवारों ने मकान खाली कर अपने रिश्तेदारों के यहां शरण ली है। तीन परिवार भुंतर में क्वार्टर लेकर रहने को मजबूर हैं। भूस्खलन से हुए नुकसान के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

इस बार बरसात में सामान्य से कई गुणा अधिक बारिश हुई। ऐसे में जिले में कई जगहों पर भूस्खलन हुआ। दियार पंचायत के शेगलीधार गांव में काफी अधिक भूमि भूस्खलन की चपेट में आई है। किसी मकान के आगे भूस्खलन होने से दरारें आई हैं तो किसी का मकान ही क्षतिग्रस्त हो गया है। कई मकान भूस्खलन से गिरने के कगार पर पहुंच गए हैं। अगर दो-तीन और बारिश होती है तो नुकसान और अधिक बढ़ेगा। खास बात यह है कि मकानों के साथ ही जमीनों को भी नुकसान हुआ है। फलदार पौधे भी जमींदोज हो गए। प्रभावित परिवारों में बुद्धि सिंह, भादर सिंह, पुरख चंद, किशन चंद, देव राज, उत्तम चंद, जयमल सिंह, ओम प्रकाश, हेमराज, इंदिरा देवी, टिकम राम, अमर नाथ, केशव राम, नानक चंद, खेरू राम आदि शामिल हैं। अब प्रभावित परिवार प्रशासन और सरकार से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम सदर निशांत कुमार ने कहा कि प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है। प्रभावित परिवारों को जरूरत का सारा सामान उपलब्ध करवाया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed