फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   15 deities will walk 200 kilometers through a difficult path to reach Dussehra.

Kullu News: कठिन डगर से 200 किलोमीटर पैदल चल दशहरा में पहुंचेंगे 15 देवी-देवता

Mon, 22 Sep 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 22 Sep 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
15 deities will walk 200 kilometers through a difficult path to reach Dussehra.
कुल्लू दशहरा में 200 किमी दूर से आएंगे बाह्य सराज के देवी देवता। दशहरा का निमंत्रण मिला।  संव
परंपरा... बाह्य सराज क्षेत्र के 15 देवी-देवता 27 और 28 सितंबर को होंगे रवाना
विज्ञापन

अपने स्तर पर तैयारियों में जुटे देवता के कारकून, हरियान और देवलू
दो से आठ अक्तूबर तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बाह्य सराज क्षेत्र के 15 देवी-देवता इस बार भी करीब 200 किलोमीटर का कठिन सफर तय कर अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे की शोभा बढ़ाने आ रहे हैं। 27 और 28 सितंबर को देवालयों से देवरथ रवाना होंगे।
पर्वतीय कठिनाइयों के बावजूद, श्रद्धा और परंपरा की डोर से बंधे ये रथ, दशहरे से पहले कुल्लू पहुंचकर एक बार फिर घाटी को देवमय बना देंगे। देवी-देवताओं के महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा को एक सप्ताह का समय शेष है। देव समाज के साथ दशहरा उत्सव समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

भगवान रघुनाथ के सम्मान में दो अक्तूबर से होने वाले दशहरा के लिए बाह्य सराज के देवी-देवताओं ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। देवता के कारकून, हरियान और देवलू अपने स्तर पर तैयारियों में जुट गए हैं। सफर लंबा होने से देवता दशहरा से करीब चार से पांच दिन पहले देवालय से रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुडीजल के साथ ब्यास ऋषि, देवता कोट पझारी, टकरासी नाग, चोतरू नाग, बिशलू नाग, शमशरी महादेव और जागेश्वर महादेव उत्सव की शोभा बढ़ाएंगे। निरमंड क्षेत्र के देवता चंभू उर्टू, देवता चंभू रंदल, सप्तऋषि, देवता शरशाई नाग, देवता चंभू कशोली, कुई कांडा नाग और माता भुवनेश्वरी भी 200 किमी दूर से कुल्लू की सौह में पहुंचेंगे। पिछली बार भी सभी देवी-देवता पूरे लाव-लश्कर के साथ उत्सव में शरीक हुए थे। इस बार आई आपदा के कारण सड़कों के साथ पैदल रास्तों की हालत खराब है। कारदार भागे राम राणा, कारदार शेर सिंह ने कहा कि दशहरा उत्सव के लिए तैयारियां चल रही हैं। लोगों और देवलुओं में उत्साह का माहौल है।

जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि बाह्य सराज के देवी-देवता कई सौ सालों से भाग लेते आए हैं। कुल्लू दशहरा की पहचान देवी-देवताओं से ही है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed