फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अधिकारी ने मौके पर जाकर रुकवाया काम

अधिकारी ने मौके पर जाकर रुकवाया काम

Tue, 02 Apr 2019 09:57 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Tue, 02 Apr 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
अधिकारी ने मौके पर जाकर रुकवाया काम

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। ऊझी घाटी के फोजल में वन विभाग की ओर से मंजूर किए टीडी के पेड़ को किसी अन्य व्यक्ति द्वारा काटे जाने के मामले में हड़कंप मच गया है। मामला सामने आने के बाद वन विभाग के आरओ पतलीकूहल ने मंगलवार को मौके पर जाकर काम को रुकवाया। लकड़ी पर भी नजर रखने के लिए वनरक्षक को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि बुधवार को पुलिस की ओर से पतलीकूहल थाना में दोनों पक्षों को बुलाया गया है। पुलिस की आगामी प्रक्रिया के बाद वन विभाग भी कार्रवाई की तैयारी में है। फोजल गांव के टिकम राम को वन विभाग ने टीडी मार्क करके दी थी। बाकायदा उसका परमिट भी कटा है। लेकिन एक अन्य शख्स ने अवैध रूप से उस पेड़ पर कब्जा जमाकर उसे काट दिया। व्यक्ति ने यहां से लकड़ी भी निकाली। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। उधर, इस संबंध में वन विभाग के आरओ पतलीकूहल कुबेर सिंह ने कहा कि वन विभाग की ओर से मंगलवार को टीडी निकाल रहे स्थान पर पहुंची। यहां पर काम को रुकवाया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच पुलिस में क्या सामने आता है, इसके बाद वन विभाग विभागीय कार्रवाई करेगा। वन रक्षक को लकड़ी की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed