फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   चार दिन में 31 करोड़ का नुकसान

चार दिन में 31 करोड़ का नुकसान

Tue, 26 Feb 2019 07:14 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Tue, 26 Feb 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
चार दिन में 31 करोड़ का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिले में 21 से 24 फरवरी तक हुई भारी बारिश के बाद जनजीवन अभी भी पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौट सका है। बारिश से कितना नुकसान हुआ इसका अंदाजा प्रशासन की रिपोर्ट से लगाया जा सकता है। चार दिनों के भीतर घाटी में 31 करोड़ 12 लाख का नुकसान आंका गया है। लोनिवि को सबसे अधिक 21 और आईपीएच को छह करोड़ का नुकसान हुआ है। इसके अलावा बिजली बोर्ड का 1.39 करोड़ का नुकसान आंका है। भारी बारिश से एनएच अथारिटी को सात लाख, पशु पालन विभाग को पांच लाख समेत दो घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। 77 लाख खोखे नुमा घर भी शामिल है। भूस्खलन से चार मकानों, 19 खोखानुमा घरों, 11 दुकानों को आंशिक नुकसान, चार कामगारों के शेड और 10 गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। इसके अलावा कई स्कूलों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। घाटी में हो रही मूसलाधार बारिश और बर्फबारी के बाद जिला कुल्लू का जनजीवन अभी सामान्य नहीं हुआ है। एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कहा कि 21 से 24 फरवरी के बीच करीब 31 करोड़ 12 लाख का नुकसान आंका गया है। उन्होंने कहा कि बारिश से सरकारी के साथ निजी संपत्ति तहस नहस हुई है। उधर, उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि घाटी में लगातार बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। नुकसान की रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed