{"_id":"5babd784867a55019a1f8f7c","slug":"141537988484-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार। मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। इस दौरान दोनों ओर से चले लाठी डंडो में दोनों पक्षों की ओर से चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है।
मंगलवार की देर शाम तहसील क्षेत्र के गांव दुंदावाला निवासी शकील अहमद मानपुर की साप्ताहिक बाजार कर घोड़े तांगे से घर जा रहा था कि इस दौरान तांगे का पहिया कीचड़ में पड़ जाने से उसकी छींटे गांव निवासी मोहम्मद यासीन के ऊपर चली गईं। इसी बात को लेकर दोनों में गाली गलौच शुरू हो गई। शोर शराबा सुन दोनों पक्षों के लोग मौके पर आ गए और दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडों से मारपीट होने लगी । इस दौरान एक पक्ष के मुस्लिम,मोहसिन व दूसरे पक्ष के अतीक,मेहबूब घायल हो गए। मारपीट की सूचना पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों की के आठ लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। जहां घायलों का उपचार कराकर एक पक्ष के अतीक, शकील, अकील, महबूब दूसरे पक्ष के मुस्तफा, मोहसिन, मुस्लिम, आले हसन के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की।