{"_id":"5b0c0cc44f1c1bf16e8b501f","slug":"141527516356-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब सीजन तक दुरुस्त की जाएं सड़कें और पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब सीजन तक दुरुस्त की जाएं सड़कें और पुल
Updated Mon, 28 May 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
बदहाल सड़क
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली/पतलीकूहल। कुल्लू फलोत्पादक मंडल का 41वां वार्षिक अधिवेशन मंडल के मुख्यालय माहिली में हुआ। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजगीर महंत ने की। मंडल के महामंत्री नारायण नेगी नेे सालभर में बागवानों-किसानों के लिए किए गए कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। बाद में पिछले वार्षिक अधिवेशन की कार्यवाही को अनुमोदन हेतु कार्यालय सचिव हुकम राम चौहान ने पढ़ कर सुनाया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। उन्होंने कहा कि वामतट मार्ग में कछुआ चाल से चल रहे पुलों का निर्माण वामतट मार्ग के सभी लिंक रोड में हो रही देरी और गड्ढों में तब्दील फोजल, पनंगा व हलाण-2 सड़कों के हालात से प्रशासन सहित प्रदेश सरकार को अवगत करवा दिया गया है। अगर प्लम सीजन से पूर्व इस ओर कारगर कदम नहीं उठाए गए तो मंडल बागवानों के साथ सड़कों पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेगा। अध्यक्ष राजगीर महंत ने कहा कि जिला कुल्लू की ऊझी घाटी में बेमौसमी बारिश और तूफान से सेब की फसल प्रभावित हुई है। ऐसे में इस वर्ष सेब की फसल 55 प्रतिशत रहने का अनुमान है। उन्होंने सड़कों की खस्ता हालत का कड़ा संज्ञान लिया। वहीं वामतट मार्ग पर कई पुलों का कार्य कछुआ चाल से चल रहा है और कहा कि पुलों को तोड़ने के बाद पुनर्निर्माण अभी तक शुरू ही नहीं हुआ है। पुलों को तोड़ कर मार्ग को नालों के ऊपर से गुजारा गया है तथा इन स्थानों पर बहुत ही छोटे पाइप नालों की निकासी के लिए डाले गऐ हैं जो बरसात के दिनों बंद होने से मार्ग अवरुद्ध हो जाते हैं। ऐसा होने पर बागवानों और किसानों को अपनी उपज को मंडियों में पहुंचाने में काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। इस मौके पर चंद्रसेन, रामचंद, सोहन लाल, धनी राम, कर्म चंद, सेवत राम, भूमि चंद, कुर्म दत्त, राकेश, विनय, चंद्र मोहन, खेवा राम, पैने राम और धर्म चंद समेत कई बागवान मौजूद रहे।