{"_id":"5ad626ab4f1c1b60098b5113","slug":"141523984043-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार प्रोत्साहन को 30 लाख की शर्त खत्म करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार प्रोत्साहन को 30 लाख की शर्त खत्म करे सरकार
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार प्रोत्साहन को 30 लाख
की शर्त खत्म करे प्रदेश सरकार
कुल्लू में जिला सहकारी संघ का हुआ साधारण अधिवेशन
सहकारी संघ ने पारित किया 35 लाख का सालाना बजट
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। दी कुल्लू जिला सहकारी सभा सीमित के साधारण अधिवेशन में सभा के आय व्यय तथा वार्षिक प्लान पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिवेशन की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर ने की। इस दौरान निर्णय लिया कि वर्ष 2018-19 में सहकारी शिक्षा के प्रचार प्रसार, वर्कशॉप, सेमिनार, ट्रेनिंग और कैंप आदि के लिए 35 लाख का बजट पास किया गया। इसमें सहकारी संघ में एक कमरे का निर्माण भी किया जाएगा। जिसमें सहकारी संघ से जुड़े दूरदराज क्षेत्र से आने वाले व मेहमानों को ठहरने की सुविधा प्रदान की जाएगी। हालांकि सहकारी संघ ने 2017-18 में यह बजट 36 लाख था। वहीं सहकारी संघ द्वारा करवाए जाने वाले शार्ट टर्म कोर्स की अवधि को भी बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
संघ के अध्यक्ष सत्य प्रकाश ठाकुर नेे कहा कि सहकार संघ से जुड़ी प्राइमरी सोसायटी को भवन आदि बनाने के मुश्किलें आ रही हैं। सेक्शन 118 होने के सोसायटी जमीन नहीं खरीद सकती। भवन निर्माण के लिए पैसा है। सरकार ने अब 30 से नीचे ब्रिकी वाली सहकारी सभाओं को बाजार प्रोत्साहन देने का निर्णय लिया है। इससे पहले सरकार की ओर से दिए जाने वाले प्रोत्साहन पर सहकारी सभा की आय सीमा की शर्त लागू नहीं होती थी। सरकार इस संबंध में कोई स्लैब न लाएं।
उन्होंने कहा कि मामले को लेकर उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा है। सहकारी संघ के 60 सदस्यों ने वार्षिक शुल्क जमा किया है। जिन सदस्यों ने इसे जमा नहीं वे वार्षिक शुल्क जमा करवाएं। इस दौरान सहकार संघ के निदेशक बलदेव सिंह ठाकुर, जिला परिषद सदस्य एवं कांगड़ा बैंक निदेशक प्रेमलता ठाकुर आदि मौजूद रहे।