फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अब एएनपीआर कैमरों से रहेगी संदिग्धों पर नजर

अब एएनपीआर कैमरों से रहेगी संदिग्धों पर नजर

Fri, 30 Mar 2018 08:11 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
अब एएनपीआर कैमरों से रहेगी संदिग्धों पर नजर
एएनपीआर कैमरों से रहेगी संदिग्धों पर नजर
विज्ञापन

ढालपुर चौक, मनाली और बजौरा चेक पोस्ट पर लगेंगे कैमरे
नंबर प्लेट को रीड करेगा कैमरा, होगी अत्याधुनिक सुविधाएं
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला में अब एएनपीआर (ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर) कैमरों से संदिग्धों पर नजर रहेगी। इन कैमरों की मदद से संदिग्ध वाहनों के नंबर पता लगाने में आसानी होगी। वहीं, किसी भी केस में संदिग्धों की वाहनों पर निगरानी रखी जा सकेगी। इन कैमरों की सहायता से पेचीदा केसों को सुलझाने में मदद मिलेगी।
कुल्लू जिला व्यस्ततम ढालपुर चौक, मनाली और बजौरा चेक पोस्ट में दो-दो एएनपीआर कैमरा स्थापित किए जा रहे हैं। अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस इन कैमरों के माध्यम से कुछ पलों में वाहनों के नंबर का पता लगाया जा सकेगा। नंबर के अलावा गाड़ी के मॉडल समेत अन्य जानकारी भी मिल जाएगी। प्रति कैमरा की कीमत करीब एक लाख रुपये है। यह कैमरा नाइट विजन आधारित है। ऐसे में अंधेरे में भी आसानी से नंबर पढ़ा जा सकेगा।
विज्ञापन

पूर्व में मनाली में इजराइली मूल की महिला नागरिक के साथ गैंगरेप मामले में गाड़ी का नंबर पता लगाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। जिसे ध्यान में रखते हुए अब पुलिस हाईटेक तकनीक पर आधारित कैमरा भी लगवा रही हैं। इस कैमरा के सॉफ्टवेयर के माध्यम से एक माह के दौरान गाड़ी कितनी बार गुजरीं समेत अन्य कई अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। कैमरा से एक माह का रिकॉर्ड निकाला जा सकता है। बजौरा चेक पोस्ट से कुल्लू जिला की सीमा में दाखिल होने वाले सभी वाहनों के नंबर इस कैमरा के माध्यम से पता लगाए जा सकेंगे। वहीं, मनाली से आने वाले वाहनों पर भी मनाली में कैमरा से निगरानी की जाएगी। इधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मनाली, ढालपुर और बजौरा चेक पोस्ट पर एएनपीआर कैमरा स्थापित किए जा रहे हैं। इससे पुलिस को निगरानी समेत जांच के दौरान सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुड़दंगियों पर भी कसेगा शिकंजा
इन कैमरा की सहायता से दिन या रात को कार सवारों द्वारा हुड़दंग मचाने पर भी शिकंजा कसा जाएगा। किसी भी तरह यातायात नियमों संबंधी अवहेलना पर चालान भी किया जा सकेगा। पुलिस हाइटेक सुविधाओं के साथ अब सबूत के साथ तुरंत कार्रवाई कर पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed