फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   550 रुपये में बन रहा 404 रुपये वाला सरकारी हेल्थ कार्ड

550 रुपये में बन रहा 404 रुपये वाला सरकारी हेल्थ कार्ड

Fri, 19 Jan 2018 09:36 PM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
550 रुपये में बन रहा 404 रुपये वाला सरकारी हेल्थ कार्ड
डॉक्टर - फोटो : amar ujala
कुल्लू। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य देखभाल योजना के तहत 404 रुपये से बनने वाला हेल्थ कार्ड कुल्लू जिला में 550 रुपये में बन रहा है। हेल्थ कार्ड बनाने के लिए लोकमित्र और साइबर कैफे में आनलाइन फार्म भरने के नाम पर 200 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। जिससे गरीब परिवारों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा लेने के लिए आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
विज्ञापन

इन दिनों क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में हेल्थ कार्ड बनाए जाए रहे हैं। अब तक करीब 600 हेल्थ कार्ड बनाए जा चुके हैं। यहां आनलाइन फार्म भरने की सुविधा नहीं है। जिस पर लोकमित्र केंद्रों व साइबर कैफे में हेल्थ कार्ड के प्रीमियम के अलावा 150 से 200 रुपये की अतिरिक्त फीस ली जा रही है। वहीं, कैश पेमेंट करने पर 550 से लेकर 600 रूपये तक लिए जा रहे हैं। हेल्थ कार्ड बनाने के लिए मनमाने दाम वसूले जाने को लेकर लोगों में रोष है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में हेल्थ कार्ड बनाने के लिए कमरा नंबर 123 रखा जा रहा है। यहां व्यक्ति अपने परिजनों सहित पंजीकरण करवा सकता है, लेकिन इससे पहले उसे किसी भी लोकमित्र केंद्र या साइबर कैफे में ऑनलाइन फार्म व प्रीमियम की फीस ऑनलाइन भरनी होती है। जिसे साइबर कैफे व लोकमित्र केंद्रों में भरा जा रहा है। जहां उपभोक्ताओं से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन

हेल्थ कार्ड बनाने आए मणिकर्ण घाटी के इच्छी राम, मान चंद, राजकुमार और मोहर सिंह ने कहा कि लोकमित्र केंद्र व साइबर कैफे में उनसे हेल्थ कार्ड बनाने के लिए 590 रूपये वसूल किए गए। फीस के नाम पर लोगों से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील ने कहा कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है। उधर, एसडीएम सन्नी शर्मा ने कहा कि मामले की रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मुख्यमंत्री स्वास्थ्य देखभाल योजना
हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम के अंतर्गत अब कोई भी व्यक्ति मात्र 365 रुपये में हेल्थ कार्ड बनाकर 2 लाख 25 हजार रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा पा सकता है। हालांकि सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को इस योजना से बाहर रखा गया है लेकिन उनके 25 वर्ष से अधिक आयु के बच्चे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

नियमानुसार 404 रुपये में बनेगा कार्ड
नियमानुसार यह हेल्थ कार्ड 404 रुपये में बनेगा। इसमें 365 रुपये प्रीमियम होगा। जबकि 25 रुपये ट्रांजेक्शन चार्ज होंगे। 14 रुपये अन्य चार्ज के रूप में लोकमित्र केंद्र वसूल सकते हैं। वर्तमान में यदि उपभोक्ता खुद ही आनलाइन फार्म भरता है तो उसे 390 रुपये ही भरने होंगे। इसमें प्रीमियम व ट्रांजेक्शन चार्ज शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed