{"_id":"5a463feb4f1c1bc45b8bec16","slug":"141514553323-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू ईयर के जश्र के लिए पैक हुई पर्यटन नगरी मनाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू ईयर के जश्र के लिए पैक हुई पर्यटन नगरी मनाली
Updated Fri, 29 Dec 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
Manali City
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। नववर्ष के आगमन के लिए पर्यटन नगरी मनाली पूरी तरह से सज गई है। पर्यटन विकास निगम के होटलों के साथ निजी होटल और रेस्तरां को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। नए साल को यादगार बनाने के लिए देश-विदेशी सैलानी मनाली पहुंच गए हैं। मनाली में पर्यटन विकास निगम के होटलों के साथ बड़े होटलों 31 दिसंबर तक पैक हो गए हैं।
होटलों में 90 फीसदी तक आक्यूपेंसी चल रही है जिसके 31 दिसंबर तक और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि ताजा बर्फबारी न होने से सैर सपाटे को पहुंचे पर्यटकों में मायूसी है। बावजूद पर्यटकों में आस बंधी है। नए साल के जश्न में कुल्लवी नाटी के साथ होटलों में लाइव म्यूजिक, डीजे जहां मुख्य आकर्षक रहेगा तो वहीं कोकटेल डिनर सहित सैलानियों के मनोरंजन के लिए कपल डांस और लैमन डांस का भी आयोजन किया जाएगा। बच्चों के लिए भी कई प्रकार की स्पर्धाएं करवाई जाएंगी। 31 दिसंबर की रात 12 बजे पर्यटन विकास के क्लब हाउस में न्यू ईयर क्वीन चुनी जाएगी। क्लब हाउस मनाली के कार्यकारी मैनेजर दुनी चंद ठाकुर ने कहा कि नए साल के जश्न को निगम पूरी तरह से तैयार है और हर साल की तरह इस बार भी न्यू ईयर क्वीन को चुनाव 31 दिसंबर की रात 12 बजे किया जाएगा।
उधर, होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि कई बड़े निजी होटलों में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई प्रकार की स्पर्धाओं का आयोजन करेगा। मनाली नगरी को नए साल के लिए नया रूप दिया गया है। काफी संख्या में पर्यटकों ने नए साल को दस्तक दे दी है लेकिन नई साल को ताजा बर्फबारी न होने से सैलानियों में नाराजगी है।
विज्ञापन
नए साल के पास आते ही मनाली के माल रोड के साथ पर्यटन स्थल सोलंगनाला व कोठी में पर्यटकों का तांता लग गया है। हालांकि सोलंगनाला व कोठी में अब बर्फ नाममात्र रह गई है बावजूद यहां हजारों की संख्या में पर्यटक सैर सपाटे को पहुंचने लगे हैं।
नव वर्ष के स्वागत के लिए मनाली पूरी तरह से तैयार है तथा सैलानियों के मनोरंजन के लिए 31 दिसंबर को दिन के समय महिला मंडलों द्वारा माल रोड पर ढोल नगाड़ों की थाप पर कुल्लवी नाटी डाली जाएगी। इसी दिन शाम को मनाली के माल पर ही वायस ऑफ कार्निवल के प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति देंगे। सैलानियों को किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए पुलिस विभाग को भी सतर्क रहने को कहा गया है।