फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ोक नृत्य व लोक गीत में सूत्रधार कला संगम प्रथम

ोक नृत्य व लोक गीत में सूत्रधार कला संगम प्रथम

Mon, 27 Nov 2017 07:29 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
ोक नृत्य व लोक गीत में सूत्रधार कला संगम प्रथम
जिला स्तरीय युवा उत्सव में लोक नृत्य में अव्वल रही सूत्रधार कला संगम दल को सम्मानित करते मुख्यातिथि। - फोटो : amarujala
कुल्लू। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव सोमवार को लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में संपन्न हुआ। सहायक आयुक्त डॉ. अमित गुलेरिया ने इस दो दिवसीय उत्सव का समापन किया। इस मौके पर लोकनृत्य में सूत्रधार कला संगम प्रथम, बनोगी द्वितीय और सीनियर सेकेंडरी स्कूल बुच्छैर तृतीय रहा।
विज्ञापन

वहीं लोक गीत में सूत्रधार कला संगम ने पहला, निरमंड ने दूसरा और आनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। लोक वाद्य वादन में बनोगी प्रथम, आनी द्वितीय और बंजार का दल तृतीय रहा। कत्थक में रिया वर्मा, सितार वादन में चुन्नी लाल और हारमोनियम वादन में अमित महंत ने बाजी मारी। तबला वादन में दीनदयाल, अनूप और अमित क्रमश: पहले, दूसरे औैर तीसरे स्थान पर रहे। क्लासिकल वोकल में सिमर गोविंद ने पहला और जीवन ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर डॉ अमित गुलेरिया ने कहा कि युवा पीढ़ी को हमारी समृद्ध लोक संस्कृति से अवगत करवाया जाना चाहिए। तभी इस संस्कृति का अस्तित्व बना रहेगा।
विज्ञापन

वहीं युवा उत्सव के आयोजन के लिए युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की सराहना करते हुए सहायक आयुक्त ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवा पीढ़ी हमारी संस्कृति से रूबरू होती है तथा इसका संरक्षण व संवर्द्धन होता है। इस अवसर पर सहायक आयुक्त ने विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। इससे पहले युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की युवा आयोजक दीप्ति वैद्य ने सहायक आयुक्त, अन्य अतिथियों तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और जिला स्तरीय युवा उत्सव की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिला कुल्लू का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed