{"_id":"65dc7435fd6df482dc0b32fb","slug":"13870-students-appeared-for-class-9th-and-11th-exams-kullu-news-c-89-1-ssml1015-117629-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 13,870 विद्यार्थियों ने दी नौवीं, 11वीं की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 13,870 विद्यार्थियों ने दी नौवीं, 11वीं की परीक्षा
Mon, 26 Feb 2024 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के छात्र स्कूल ढालपुर में परीक्षा देकर लौटते विद्यार्थी।
जिले के 272 केंद्रों में सीसीटीवी की निगरानी में करवाई गई परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में सोमवार को नौवीं और 11वीं कक्षा के 13,870 विद्यार्थियों ने वार्षिक परीक्षा दी है। परीक्षा के लिए 272 केंद्र बनाए गए थे। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा करवाई गई।
परीक्षा केंद्रों में 171 सरकारी और 101 निजी विद्यालय शामिल रहे। दोनों कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा सायंकालीन सत्र में करवाई गई। विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र पर आना सुबह 10:30 बजे से ही शुरू हो गया था। विद्यार्थियों को सीटिंग प्लान के अनुसार 12:30 बजे परीक्षा केंद्रों में बैठाया गया।
नौवीं और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा दोपहर 12:45 बजे से शुरू हुई और 04:00 बजे तक चली। शिक्षकों ने नकल पर रोक लगाने में अपनी भूमिका निभाई है। कुल्लू के सरकारी स्कूलों में नौवीं कक्षा में 5,479 और निजी विद्यालयों में 2,183 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन
11वीं कक्षा में सरकारी में 4,712 तथा निजी विद्यालयों में 1496 विद्यार्थी शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों ने सोमवार को अंग्रेजी विषय की वार्षिक परीक्षा दी है। इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक शांति लाल शर्मा ने कहा कि सोमवार को नौवीं और 11वीं कक्षा के अंग्रेजी विषय की वार्षिक परीक्षा करवाई गई। जिले के 272 परीक्षा केंद्रों में 13,870 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। संवाद