{"_id":"5b990e59867a55019d616d54","slug":"131536757337-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू-मनाली के 699 होटलों पर सुनवाई 19 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू-मनाली के 699 होटलों पर सुनवाई 19 को
Updated Wed, 12 Sep 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। एनजीटी में कुल्लू-मनाली के होटलों की सुनवाई 19 सितंबर को दिल्ली में होगी। एनजीटी इस सुनवाई में क्या आदेश देगी, इस पर प्रशासन व होटलियरों की नजर रहेगी। अभी तक सरकार ने एनजीटी को पांच चरणों में 699 होटलों की जांच रिपोर्ट पेश कर दी है। हाल ही में नौ सितंबर को प्रदेश सरकार ने 578 होटलों की जांच संबंधी 650 पेजों की रिपोर्ट सौंपी है। जुलाई तक सरकार ने एनजीटी को चार चरणों में 121 होटलों की जांच रिपोर्ट पेश कर दी है। लेकिन इन होटलों पर आगे किस तरह की कार्रवाई करनी इस पर एनजीटी ने सुनवाई नहीं की है। जांच में जिस तरह से कुल्लू-मनाली के होटलों में खामियां निकली हैं, उससे होटलियरों में हड़कंप का माहौल है। एनजीटी में दी गई पांचवें चरण की रिपोर्ट में 578 होटलों में से करीब 200 होटलों में खामियां सामने आई हैं और 90 होटल अवैध निकले हैं। इससे पहले दी गई 121 होटलों की रिपोर्ट में भी 70 फीसदी होटलों में खामियां निकली हैं। इसमें होटलों के पास पर्यटन विभाग, प्रदूषण बोर्ड, आईपीएच तथा टीसीपी की एनओसी भी नहीं मिली है। मनाली के माल रोड से लेकर पूरे शहर में 30 फीसदी होटल तय कमरों से अधिक पाए गए हैं। एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कहा कि 19 सितंबर को कुल्लू-मनाली के होटलों की सुनवाई एनजीटी दिल्ली में होगी।
नियम उल्लंघन वाले व्यवसायिक प्रतिष्ठान होंगे सील
कुल्लू। पार्वती घाटी के चार दर्जन से अधिक होटलों की सील बंदी के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर हो रही होटल, रेस्तरां व होमस्टे की जांच के बाद अब दस्तावेजों की चेकिंग की जाएगी। इसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सील भी किया जाएगा। राजस्व विभाग ने पार्वती घाटी के सूमारोपा, जरी, मणिकर्ण, बरशैणी, कसोल, छलाल, कटागला, रशोल, तुलगा, पुलगा व ग्राहण में निशानदेही को पूरा कर दिया है। इसमें करीब 60 व्यवसायिक प्रतिष्ठान अभी बंद चल रहे हैं। एसडीएम कुल्लू डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी हैं। जल्द ही दबिश दी जाएगी।