{"_id":"5b96679f867a557f015d19be","slug":"131536583583-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिलोकीनाथ मंदिर का एक करोड़ से होगा जीर्णोद्घार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिलोकीनाथ मंदिर का एक करोड़ से होगा जीर्णोद्घार
Updated Mon, 10 Sep 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। हिंदुओं और बौद्ध अनुयायियों के ऐतिहासिक त्रिलोकीनाथ मंदिर का जीर्णोद्घार लगभग एक करोड़ की राशि से जीर्णोद्धार किया जाएगा। मंदिर को मंदिर न्यास कमेटी की ओर से नया रूप प्रदान किया जाएगा।
मंदिर न्यास कमेटी की सोमवार को सालाना बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त लाहौल-स्पीति अश्वनी कुमार चौधरी ने की। बैठक में कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर मंदिर के जीर्णोद्घार पर विशेष रूप से चर्चा हुई। मंदिर में पांच अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला लिया गया।
लंगर आदि की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त कमरे का निर्माण करने पर मंदिर न्यास कमेटी ने हामी भरी है। इन दिनों भी त्रिलोकीनाथ मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में यहां श्रद्धालु हिमाचल से ही नहीं, बल्कि देश-विदेश से भी पहुंचेंगे। सात अगस्त को मंदिर में हुई चोरी की घटना पर भी चर्चा की गई। मारकंडा ने कहा कि त्रिलोकीनाथ मंदिर दो धर्मों की आस्था का प्रतीक है। दो धर्मों के लोग यहां एक साथ पूजा-अर्चना करते हैं। रोहतांग टनल बन जाने के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा होगा। इस दौरान मंदिर न्यास कमेटी अध्यक्ष सुभाष गौतम, नायब तहसीलदार उदयपुर केएस कथानिया आदि मौजूद रहे।