{"_id":"5b195f694f1c1ba46e8b6d93","slug":"131528389481-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में 367 आंगनबाड़ी केंद्रों में लटका रहा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में 367 आंगनबाड़ी केंद्रों में लटका रहा ताला
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू में 367 आंगनबाड़ी
केंद्रों में लटका रहा ताला
हड़ताल पर रहीं 700 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका
नौनिहालों को नहीं मिल पाया पोषाहार, न हो सकी पढ़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। प्रदेश में आंगनबाड़ी वर्करों की वेतन और अन्य सुविधाओं की मांगों को लेकर हड़ताल पर रहने से जिला कुल्लू में करीब 367 आंगनबाड़ी केंद्रों में ताला लटका रहा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला लटकने से नौनिहालों को न तो पोषाहार मिला और न ही बच्चों की पढ़ाई हो सकी।
हड़ताल पर जिले से करीब 700 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका शामिल रहीं। हड़ताल के दौरान कहीं पर उग्र प्रदर्शन का समाचार नहीं है। हड़ताल का सबसे अधिक असर बंजार डिवीजन में देखने को मिला। हड़ताल का सबसे अधिक असर बंजार उपमंडल में देखने को मिला। जहां पर 187 आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे। वहीं कुल्लू खंड में 315 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 45 आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहे। कटराईं खंड में एक भी आंगनबाड़ी केंद्र बंद नहीं रहा। यहां पर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों रोज की तरह व्यवस्था सुचारू रूप से चली। आनी में 128 और नित्थर वृत्त में 23 आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुबह से ताले लटके रहे।
गौर रहे कि आंगनबाड़ी वर्कर व सहायिकाएं मांगों को लेकर हड़ताल पर थी। कुल्लू जिला में हड़ताल का करीब 30 फीसदी असर रहा है। जिला के 1095 आंगनबाड़ी केंद्रों में से महज 367 केंद्र ही बंद रहे। इससे पूर्व भी करीब एक माह पूर्व आंगनबाड़ी वर्करों ने हड़ताल की थी। जिला कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र आर्य ने कहा कि कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों में हड़ताल से कामकाज प्रभावित हुआ है। जबकि अधिकतर आंगनबाड़ी में व्यवस्था सामान्य रही।