फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू के आठ स्कूलों को भेजे जाएंगे कारण बताओ नोटिस

कुल्लू के आठ स्कूलों को भेजे जाएंगे कारण बताओ नोटिस

Tue, 29 May 2018 10:12 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के आठ स्कूलों को भेजे जाएंगे कारण बताओ नोटिस
student
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। शिक्षा का आधार के तहत जिला कुल्लू के निजी स्कूलों में बच्चों के मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न को रोकने के लिए सेल का गठन नहीं करने पर प्रशासन सख्त हो गया है। निजी स्कूलों में बच्चों पर हो रहे मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न के मामलों को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम में निजी स्कूलों में सेल का गठन करने का कहा है। इसके तहत एसडीएम कुल्लू ने उपमंडल कुल्लू के 12 निजी स्कूलों को पहले 12 मई और दूसरी बार 19 मई को सेल गठित करने के निर्देश दिए थे। एक हफ्ते तक दिए गए समय में 12 स्कूलों में से चार स्कूलों ने गठित की गई मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कमेटी को अपना जवाब दिया है। जबकि, आठ स्कूलों की ओर से जवाब न देने पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न कमेटी के चेयरमैन एवं एसडीएम कुल्लू डॉ. अमित गुलेरिया तथा कमेटी के सदस्य अभिषेक राय ने कहा कि उपमंडल कुल्लू के आठ स्कूलों ने सेल का गठन करने को लेकर कोई जवाब नहीं दिया है। ऐसे में शिक्षा का अधिकार अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करने पर नोटिस दिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि निजी स्कूलों में बच्चों के साथ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बच्चों की हत्या से लेकर मारपीट के मामलों में वृद्धि हो रही है।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत सभी निजी स्कूलों में मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न राकने के लिए एक सेल का गठन किया जाना जरूरी है। जो स्कूल आदेशों का उल्लंघन करता है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. अमित गुलेरिया, एसडीएम कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed