फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   डीसी यूनुस को मिला राज्य सिविल सर्विस अवार्ड

डीसी यूनुस को मिला राज्य सिविल सर्विस अवार्ड

Sun, 15 Apr 2018 10:35 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
डीसी यूनुस को मिला राज्य सिविल सर्विस अवार्ड
कुल्लू।
विज्ञापन

आईएएस अधिकारी एवं उपायुक्त कुल्लू को राज्य सिविल सर्विस अवार्ड से नवाजा है। उन्हें यह सम्मान गो कुल्लू वेबसाइट लांच करने पर रविवार को हिमाचल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला के रिज मैदान मेें दिया। जिला प्रशासन कुल्लू ने अगस्त 2017 को घाटी में लापता हो रहे ट्रैकरों की सुविधा के लिए गो कुल्लू डॉट कॉम वेबसाइट लांच की है। इसके जरिए घाटी के पर्यटन स्थलों के साथ साहसिक पर्यटन की जानकारी और पर्यटकों को ट्रेस करने की सुविधा है। जीपीएस के जरिए जियो ट्रैकिंग सिस्टम में सैर सपाटे को आने वाले पर्यटकों के लिए यह वेबसाइट वरदान साबित होगी। जिला प्रशासन की ओर से इसे और भी अपग्रेड किया जा रहा है। इसमें घाटी में फंसने वाले ट्रैकरों और पर्यटकों को ट्रेस किया जा सकता है। इसके अलावा घाटी के सभी होटल, अस्पतालों और रेस्तरां को भी शामिल किया गया है। डीसी कुल्लू यूनुस ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सब उनकी प्रशासनिक टीम और जिलावासियों के सहयोग से हुआ है। उन्होंने कहा कि अवार्ड एवं सम्मान मिलने से काम को और भी बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। इससे पहले उन्हें भारत ज्योति अवार्ड, अब्दुल कलाम इनोवेशन इन गवर्नेंस अवार्ड, राष्ट्रीय एकता अवार्ड तथा राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस अवार्ड से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed