फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कोठी स्नो प्वाइंट पर्यटकों के लिए बहाल

कोठी स्नो प्वाइंट पर्यटकों के लिए बहाल

Sun, 17 Dec 2017 08:37 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
कोठी स्नो प्वाइंट पर्यटकों के लिए बहाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। सोलंगनाला के बाद मनाली प्रशासन ने कोठी स्नो प्वाइंट को सैलानियों के लिए खोल दिया। कोठी स्नो प्वाइंट खुलते ही कई सैलानियों ने यहां बर्फ के बीच खूब मस्ती की। इसके अलावा देशभर से सैर सपाटे को पहुंचे सैलानियों ने यहां यॉक राइडिंग, स्लैजिंग तथा कुल्लवी पट्टू पहनकर बर्फ के बीच फोटो खिंचवाए। उधर, सोलंगनाला में भी दिनभर पर्यटक खूब मस्ती करते रहे। मौसम के साफ रहने के बीच गुनगुनी धूप से बर्फ से लदे पहाड़ चांदी की तरह चमक उठे, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। मनाली के एसडीएम मनाली एचआर बेरवा ने बताया कि बर्फबारी से बंद पड़ा स्नो प्वाइंट कोठी को जोडने वाला मार्ग को सीमा सड़क संगठन ने खोल दिया है और दोपहर बाद पर्यटकों को कोठी के लिए भेजा गया। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को संवेदनशील जगहों की ओर न जाने की हिदायत दी गई है। डीएसपी पुनीत रघु ने बताया कि सोलंगनाला और कोठी में ट्रैफिक को लेकर पुलिस की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed