फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   शालंग में नाटी डाल मचाया धमाल

शालंग में नाटी डाल मचाया धमाल

Thu, 23 Nov 2017 09:46 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
शालंग में नाटी डाल मचाया धमाल
शालंग में नाटी डाल मचाया धमाल - फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू।
लगघाटी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शालंग में सालाना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डुंखरीगाहर पंचायत के प्रधान पूर्ण चंद बतौर मुख्यातिथि रहे। उनके साथ प्रधान शरवन सिंह तथा प्रधान बिमला ठाकुर विशेष अतिथि मौजूद हुए।

सभी अतिथियों का स्कूल प्रिंसिपल ने स्वागत किया। इसके बाद स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। डांस प्रस्तुति के साथ स्कूल के विद्यार्थियों ने पहाड़ी गीतों में नाटी डालकर खूब तालियां बटोरीं। स्कूल प्रिंसिपल अनीता कल्याण ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
विज्ञापन


स्कूल के व्यावसायिक प्रशिक्षक सेवानिवृत्त कैप्टन पीएस कटोच ने कहा कि समारोह में मुख्यातिथि व विशेष अतिथियों ने स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्यातिथि ने छठी कक्षा के पवन कुमार, भूमिका ठाकुर तथा निखिल, सातवीं कक्षा की हिमानी ठाकुर, प्रोमिला देवी तथा आशा देवी, आठवीं कक्षा के अनमोल शर्मा, प्रोमिला देवी तथा शिवानी देवी, नौवीं कक्षा की इंद्रा देवी, नवीन ठाकुर तथा राजेश्वरी, दसवीं कक्षा की पल्लवी शर्मा, संजना तथा गंगा देवी, जमा एक की गंगा देवी, अनीता तथा बनीता ठाकुर और जमा दो में ओमा देवी, पूजा देवी तथा चरण दास के अलावा नमन शर्मा, कविता देवी, दिव्या तथा देव राज को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलकूद स्पर्धा में किशन चंद, जय चंद, सुरजीत, नारायण दत्त, खेम चंद तथा मनोज को सम्मानित किया है। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष यशवंत सिंह के साथ स्कूल स्टाफ सुनील कुमार, शांति देवी, सचिन, किशन राणा, अशोक कुमार, नितेश शर्मा, सुचेता, अनीता तथा तेज सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed