फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   भरठीधार में आग से दो कमरे जले

भरठीधार में आग से दो कमरे जले

Sun, 07 Apr 2019 10:03 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sun, 07 Apr 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
भरठीधार में आग से दो कमरे जले
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। जिला कुल्लू के बंजार क्षेत्र के गांव भरठीधार में रविवार दोपहर करीब एक बजे मकान में आग लग गई, जिससे निचली मंजिल के दो कमरे जल गए हैं। सेस राम पुत्र माड़ूराम के इस मकान में बेल्डिंग का काम चल रहा था और साथ में मकान की निचली मंजिल में घास रखा हुआ था।

बेल्डिंग के दौरान घास ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग, पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के चलते आग पर काबू पा लिया था। आग घटना में करीब एक लाख का नुकसान आंका गया है। थाना प्रभारी बंजार नरेश शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed