फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   स्वाइन फ्लू से घबराएं नहीं, सावधानी बरतें

स्वाइन फ्लू से घबराएं नहीं, सावधानी बरतें

Mon, 04 Feb 2019 10:54 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 04 Feb 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से घबराएं नहीं, सावधानी बरतें

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कुल्लू। सूूबे में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को स्वाइन फ्लू से बचने की सलाह दी है। स्वाइन फ्लू एक इन्फ्लूएंजा वाइरस संक्रमण रोग है। इससे घबराएं नहीं, बल्कि सावधानी बरतें। हालांकि जिला के क्षेत्रीय अस्पताल में अभी तक स्वाइन फ्लू का एक भी मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग रोजाना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से रिपोर्ट लेकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विक्रम कटोच ने कहा कि अस्पताल कुल्लू में स्वाइन फ्लू का एक भी मामला रिपोर्ट नहीं हुआ है। अगर किसी को लगता है कि उन्हें एन 1 एन 1 फ्लू है तो अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करे। डॉक्टर की सलाह पर घर में ही रहें। कहीं बाहर घूमने, स्कूल या कार्य पर न जाएं। लक्षण शुरू होने से सात दिन तक या 24 घंटे लक्षण मुक्त होने के बाद ही लोगों से संपर्क करे। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू की चपेट में लंबी बीमारी से ग्रस्त लोग, गर्भवती महिलाएं, 65 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्ति, 5 साल से कम आयु के बच्चे जल्दी आते हैं।
विज्ञापन


क्या करें, क्या न करें
-लक्षण लगने पर हाथ न मिलाएं और गले भी न मिले
-खांसते तथा छींकते समय अपने मुंह व नाक को रुमाल से ढके।
-अपने नाक, कान, मुंह को छूने से पहले व बाद में हाथों को साबुन से धोएं
-भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहें और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में न आएं।
-अच्छी नींद लें, शारीरिक रूप से सक्रिय रहें और स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं
-पानी का अधिक सेवन करें तथा पौष्टिक आहार लें,
-चिंता और तनाव से दूर रहे, खुले में न थूके
-डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवाई अपनी मर्जी से न लें

ये है स्वाइन फ्लू के लक्षण
बुखार के साथ बहती नाक, खांसी और गले में खराश, सांस लेने में कठिनाई, जोड़ों व सिर में दर्द, थकावट व सर्दी लगना, दस्त-उल्टी लगना, थूक के साथ खून आना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed