फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मनाली के होटलों में लगाएं सीसीटीवी कैमरे

मनाली के होटलों में लगाएं सीसीटीवी कैमरे

Mon, 03 Dec 2018 06:59 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
मनाली के होटलों में लगाएं सीसीटीवी कैमरे
अमर उजाला बयूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। पर्यटन विभाग ने मनाली के होटलियरों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। होटलियर एसोसिएशन को लिखे पत्र में इसे अनिवार्य बताया है। विभाग के निर्देश पर होटलियरों को सीसीटीवी लगाने पड़ेंगे। पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर यह कदम उठाया जा रहा है।
जिला कुल्लू पर्यटन विकास अधिकारी बीसी नेगी ने मनाली होटलियर्स एसोसिएशन को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि प्रदेश सीआईडी एडीजी की ओर से प्रदेश सरकार की जानकारी में लाया गया है कि सूबे के कुछ होटलों, गेस्ट हाउसों, रेस्टोरेंट, होम स्टे आदि प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित नहीं किए गए हैं। सैलानियों की सुरक्षा की दृष्टि से यह आवश्यक और अनिवार्य है। भविष्य में चोरी तथा अन्य अपराध जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में सीसीटीवी कैमरे काफी सहायक हो सकते हैं। सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की सहजता से पहचान कर पुलिस उन्हें काबू कर सकती है। नेगी ने कहा कि होटल एसोसिएशन से अपने क्षेत्र के सभी होटलों, गेस्ट हाउसों, होम स्टे और रेस्टोरेंट आदि के मालिकों को इस विषय की संवेदनशीलता से अवगत करवाने व सभी प्रतिष्ठानों में जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने का आह्वान किया है। नेगी ने इस दिशा में होटल एसोसिएशन की ओर से की गई कार्रवाई से उन्हें जल्द अवगत करवाया जाए।
विज्ञापन


मनाली मालरोड सहित अन्य प्रमुख स्थानों में कई सीसीसीटीवी खराब
पिछले दिनों एक रशियन पर्यटक महिला से मनाली में हुए सामूहिक दुष्कर्म आरोपियों को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है। अगर घटनास्थल के आसपास के होटलों के अधिकतर सीसीटीवी कैमरे खराब नहीं होते तो पुलिस सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों तक आसानी से पहुंच जाती। मनाली मालरोड सहित अन्य प्रमुख स्थानों में कई सीसीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। लेकिन इनमें से भी कुछ खराब चल रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed