फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अधूरे दस्तावेज होने पर सील होंगे मणिकर्ण घाटी के होटल

अधूरे दस्तावेज होने पर सील होंगे मणिकर्ण घाटी के होटल

Mon, 03 Dec 2018 06:59 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
अधूरे दस्तावेज होने पर सील होंगे मणिकर्ण घाटी के होटल
मणिकर्ण घाटी में अब 50 होटलों के दस्तावेजों की होगी जांच
विज्ञापन

छह दिसंबर से चलेगा चौथे चरण का अभियान, दस्तावेज पूरा न करने वाले किए जाएंगे सील
पहले तीन चरणों में 108 होटलों को कर चुके हैं सील
मणिकर्ण घाटी के बचे हुए होटलों पर गिर सकती है गाज
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के बचे हुए होटलों व अन्य के आवश्यक दस्तावेजों को चौथे चरण के तहत जांचा जाएगा। दस्तावेज पूरे न होने वाले होटलों पर सीलबंदी की गाज गिरेगी। अब मणिकर्ण घाटी के गांव तुलगा, पुलगा, कालगा, सुमा रोपा, ग्राहण और तोष के ऊपरी हिस्से में चल रहे करीब 50 होटलों व अन्य के दस्तावेजों की छानबीन की जाएगी। दस्तावेज जांच अभियान छह दिसंबर से चलेगा। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर अमल में लाई जा रही है।
अब तक जिला प्रशासन हाईकोर्ट के आदेश पर मणिकर्ण घाटी में तीन चरणों में करीब 108 होटलों को सील कर चुका है। इसमें से कुछ होटलों ने औपचारिकताएं पूरी कर प्रशासन को दस्तावेज सौंपे। पर्यटन विभाग, राजस्व विभाग, वन विभाग आदि से तमाम औपचारिकता पूरी करने के बाद प्रशासन ने सील किए कुछ होटलों को खोल भी दिया। इससे पहले हाईकोर्ट के आदेश पर अधिकतर कार्रवाई कसोल एरिया में की गई थी। यहां पर चल रहे कई होटलों में अनियमितता पाई गई थी। यहां पर अभी भी कुछ होटल बंद ही चले हैं। इनकी औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पाई हैं। अब चौथे चरण में प्रशासन की टीम गांव तुलगा, पुलगा, कालगा, सुमा रोपा, ग्राहण और तोष में दस्तावेज जांच अभियान छह दिसंबर से चलाएगी। इनमें करीब 50 होटल व अन्य शामिल हैं। होटल कारोबारी औपचारिकताएं पूरी करने में लगे हैं। कई होटल कारोबारी प्रशासन के पास स्वयं ही होटल खोलने की गुहार लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश पर मणिकर्ण घाटी के होटलों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसमें अगर किसी होटल के दस्तावेज अधूरे पाए जाते हैं तो उसको सील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. अमित गुलेरिया, एसडीएम

अतिक्रमण वाले मामले शामिल नहीं
चौथे चरण के तहत केवल दस्तावेजों से संबंधित ही जांच की जाएगी। इनमें अतिक्रमण वाले मामले नहीं हैं। दस्तावेज जुटाने के लिए काफी समय मिलने पर अधिकतर मामलों में दस्तावेज मिलने की उम्मीद जाहिर की जा रही है। हालांकि जांच के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed