फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   भादो मेले में देवी-देवताओं का भव्य मिलन

भादो मेले में देवी-देवताओं का भव्य मिलन

Mon, 20 Aug 2018 09:46 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
भादो मेले में देवी-देवताओं का भव्य मिलन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। गड़सा घाटी के अंतर्गत आने वाले शियाह गांव में भादो मेला धूमधाम से मनाया गया। जमदग्नि ऋषि के सम्मान में मनाए गए मेले में देवता भृगु ऋषि आशणी, सैंज घाटी के रैला के देवता लक्ष्मी नारायण, हुरला के देवता वीरनाथ, छैंउर से देवता मंगलेश्वर महादेव ने भी हारियानों के साथ हाजिरी भरी।
मेले में देवी-देवताओं का भव्य देव मिलन हुआ। इसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़े। मेले में देव परंपराओं का निर्वहन किया गया। मेले में डिपो होल्डर्स एसोसिएशन के प्रधान पॉली ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि मेले व त्यौहार हमारी संस्कृति के प्रतीक है। इन्हें संजोए रखने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आने की आवश्यकता है। युवक मंडल के सदस्य घनश्याम ने कहा कि वॉलीबाल में 26 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें युवक मंडल रैला की टीम विजेता बनी। दूसरे स्थान पर आशणी की टीम रही। लोक कलाकार रमेश ठाकुर और शिमला से सुरेश शर्मा ने कुल्लवी व महासू गीतों पर दर्शकों को खूब नचाया। रमेश ठाकुर ने सबसे पहले अठाहर करडू भजन गाया। इसके बाद रमेश ठाकुर ने सैंज म्हारा होटला, बांके पौटू आलिए, नशा किजी रा लागा, केलांग सेला भाई साहब, चंद्रामणिए तेरे ग्रां और फिल्मी गीतों पर दर्शकों खूब नचाया। कलाकार सुरेश शर्मा ने महासू नाटियों से दर्शकों की वाहवाही लूटी। घनश्याम ठाकुर ने जमदग्नि ऋषि का भजन, पौटू लागी बुणदी गीत पर दर्शकों की तालियां बटोरीं।
विज्ञापन


विष्णु नारायण ने की गांव की परिक्रमा
गुशैणी (कुल्लू)। ग्राम पंचायत मशियार के गांव घलियाड़ में भादो मेला धूमधाम से मनाया गया। मेले में देवता विष्णु नारायण ने गांव की परिक्रमा की। इस दौरान घास से बनाई गई माता का विष्णु नारायण से मिलन करवाया गया। इसके बाद देव नृत्य किया गया। मेले में ग्रामीणों ने कुल्लवी नाटी भी डाली। खाड़ागाड़ वार्ड से जिला परिषद सदस्य दुष्यंत ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान मशियार पंचायत के उप प्रधान ठेवा राम ठाकुर, विष्णु नारायण के कारदार लोत राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed