फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   भाषण में रितज्ञा, चित्रकला में काव्या प्रथम

भाषण में रितज्ञा, चित्रकला में काव्या प्रथम

Fri, 25 May 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 25 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
भाषण में रितज्ञा, चित्रकला में काव्या प्रथम
कुल्लू।
विज्ञापन

जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान हिमाचल क्षेत्रीय केंद्र मौहल में शुक्रवार को प्लास्टिक प्रदूषण पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्यातिथि केंद्रीय विवि शाहपुर के प्रो. दीपक पंत ने किया।

इस दौरान संस्थान के वैज्ञानिक प्रभारी डॉ. एसएस सामंत ने संस्थान की विभिन्न इकाइयों का परिचय दिया। जैव विविधता पर मानव की निर्भरता और इसकी महत्ता को लेकर जानकारी दी। प्रो. दीपक पंत ने प्लास्टिक से उद्यमिता विकास, प्लास्टिक के विभिन्न प्रकार, प्लास्टिक इंजीनियरिंग और ग्रीन प्लास्टिक तकनीक के बारे में जानकारी दी। इस दौरान भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण में वरिष्ठ वर्ग में एलएमएस कलैहली की रितज्ञा शारदा ने प्रथम, भारत भारती स्कूल की इशिता सूद ने दूसरा और रावमापा कन्या सुल्तानपुर की अनमोल शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में एलएमएस कुल्लू की यांगशेन डोलमा प्रथम, एलएमएस कलैहली की श्रेयांशी द्वितीय, भारत भारती स्कूल की कृतिका तृतीय और कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल मौहल की मुस्कान चौथे स्थान पर रही। चित्रकला प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में ट्रिनिटी स्कूल मौहल की काव्या कपूर ने पहला, रावमापा कन्या सुल्तानपुर की प्रियंका धामी ने दूसरा, कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल मौहल के अभिनव ने तीसरा और भारत भारती स्कूल के रिशांक चंदेल ने चौथा स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में भारत भारती स्कूल की उर्लिशा प्रथम, ट्रिनिटी स्कूल मौहल की संजना ठाकुर द्वितीय, कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल मौहल की भावना कटोच तृतीय व एलएमएस कलैहली की विजय स्वामिनी चतुर्थ स्थान पर रही। इस दौरान संस्थान की वैज्ञानिक सरला शाशनी, डॉॅ. किशोर कोठारी, डॉ. मनोहर लाल ठाकुर, डॉ. अमन शर्मा, डॉ. केसर, डॉ. हुक्कम शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed