फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   गुलाबा बैरियर में वाहनों का रोकने का हो रहा विरोध

गुलाबा बैरियर में वाहनों का रोकने का हो रहा विरोध

Fri, 30 Mar 2018 08:19 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
गुलाबा बैरियर में वाहनों का रोकने का हो रहा विरोध
गुलाबा बैरियर में वाहनों को रोकने का हो रहा विरोध
विज्ञापन

राहत नहीं मिली तो कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
घर जाने से रोकना मौलिक अधिकारों का हनन-रवि ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। हेलीकॉप्टर की सुविधा नहीं मिलने पर पैदल रोहतांग दर्रा पार करने वालों को गुलाबा स्थित एनजीटी के बैरियर में रोका जा रहा है। पूर्व विधायक एवं नेशनल एसटी कमीशन के पूर्व उपाध्यक्ष रवि ठाकुर ने कहा कि घर जाने से रोकना मौलिक अधिकारों का सीधा हनन है। जनजातीय लोगों को जल्द राहत नहीं दी गई तो आंदोलन किया जाएगा। हेलीकाप्टर सेवा बंद होने से जनजातीय किसानों की दिक्कत बढ़ गई है।
रवि ठाकुर ने बताया कि गुलाबा बैरियर में रोके गए यात्रियों ने उन्हें फोन करके मामले की जानकारी दी। अगर प्रशासन 5 वाहनों को रोहतांग जाने की अनुमति दे रही है तो अधिक वाहनों को क्यों नहीं?
विज्ञापन

जिला पार्टी के पदाधिकारियों में अध्यक्ष ज्ञाल्सन ठाकुर, प्रवक्ता अनिल सहगल और महासचिव प्यारे लाल, महिला अध्यक्ष शशि किरण और ब्लॉक अध्यक्ष नोरबू पांस ने सरकार द्वारा लोगों को राहत नहीं दिए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। कमेटी की ओर से प्रवक्ता अनिल सहगल ने कहा कि ये बहुत हैरानी की बात है कि लोगों को अपने घर जाने के लिए भी कुल्लू प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ेगी। शुक्रवार सुबह 5 बजे से लाहौल जाने वाले सात टैक्सी यात्रियों को लेकर रोहतांग दर्रे की तरफ जा रही थी, मगर गुलाबा बैरियर पर इन टैक्सियों को रोहतांग दर्रे जाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पदाधिकारियों ने कहा कि इस वर्ष न तो सरकार की ओर से पर्याप्त हेलीकॉप्टर की सुविधा मिल रही है और न ही टनल के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को लाहौल जाने के लिए बीआरओ व कंपनी से तालमेल बैठा रही है। हालांकि वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद घंटों बाद वाहनों को छोड़ा गया। वहीं दूसरी ओर लाहौल और कुल्लू से रोहतांग दर्रे को जान जोखिम में डाल कर पैदल पार करने वालों को उन की उचित व्यवस्था के लिए राहनीनाला तक पर्याप्त टैक्सियों को भी नहीं भेजा जा रहा है। कांग्रेस ने प्रशासन और मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा और सीएम से मांग की है कि जनहित में टैक्सियों को राहनीनाला तक भेेजा जाए अन्यथा कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed