{"_id":"5abce3b24f1c1bf6298b484b","slug":"121522328498-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के सैंज कॉलेज में शिरकत न करने का मामला गरमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के सैंज कॉलेज में शिरकत न करने का मामला गरमाया
Updated Thu, 29 Mar 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
विधायक का पुतला जलाने का मामला गरमाया
विधायक ने समारोह में शिरकत न करने का कारण बताया अस्वस्थता
शौरी विद्यार्थियों से मांगें माफी, केस लें वापस: आदित्य विक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी के सैंज कॉलेज के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत नहीं करने का मामला गरमा गया है। कॉलेज के विद्यार्थियों पर विधायक का पुतला जलाने पर केस दर्ज होने के बाद अब युवा कांग्रेस ने भी मामले में हस्तक्षेप किया है।
मंडी संसदीय क्षेत्र के युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह ने इस मामले में विधायक सुुरेंद्र शौरी को घेरा है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के समारोह के लिए समय और सहमति के बावजूद सैंज में नहीं पहुंचने से बच्चों का मनोबल गिरा है। इसी समय पर सैंज के कार्यक्रम को छोड़कर विधायक सुरेंद्र शौरी कुल्लू कॉलेज पहुंचे हैं। जोकि उनकी अनदेखी को पूरी तरह से स्पष्ट करता है। इसके लिए उन्हें बच्चों से माफी मांगनी चाहिए और दर्ज केस को भी तुरंत वापस लेना चाहिए। सैंज में हुआ प्रदर्शन राजनीतिक मंशा से नहीं था। विद्यार्थियों ने अपना रोष जताया है। इसमें किसी विशेष संगठन का कोई संबंध नहीं है। कॉलेज के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से अनदेखी पर विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया है।
गौर रहे कि बुधवार को सैंज कॉलेज के विद्यार्थियों ने विधायक सुरेंद्र शौरी के कॉलेज के समारोह में शिरकत नहीं करने पर उनका पुतला जलाया था। जिस पर 14 विद्यार्थियों के खिलाफ भुंतर थाना में केस दर्ज किया गया है। इधर, विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि बीमार होने के कारण वह सैंज कॉलेज में भाग नहीं ले पाए। अस्वस्थ होने के कारण वे लोगों से मिलने और बोलने में असमर्थ थे। सैंज कॉलेज के समारोह में भाग न लेने का उन्हें भी खेद है।