फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   शहर के 14 अवैध कब्जाधारियों को नप कुल्लू का नोटिस

शहर के 14 अवैध कब्जाधारियों को नप कुल्लू का नोटिस

Fri, 16 Mar 2018 10:14 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
शहर के 14 अवैध कब्जाधारियों को नप कुल्लू का नोटिस
अतिक्रमण ध्वस्त करती जेसीबी। - फोटो : amar ujala
कुल्लू। नगर परिषद कल्लू ने भी अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर परिषद ने सख्ती दिखाते हुए शहर के 14 कब्जाधारकों को नोटिस देते हुए एक सप्ताह में कब्जा हटाने और छोड़ने को कहा है। वहीं चेताया है कि अगर अगर कब्जे स्वयं नहीं हटाए गए तो नगर परिषद डोजर चलाने को विवश हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद ने शहर के ढालपुर, सरवरी, अखाड़ा बाजार और रामशीला के 14 अवैध कब्जाधारकों को नोटिस दिए हैं जिससे जिला मुख्यालय में हड़कंप मच गया है। हालांकि अधिकतर कब्जाधारकों ने नगर परिषद की जगह पर अभी शेड बना रखे हैं और ये लोग आने वाले समय में यहां भवन निर्माण की फिराक में हैं। लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के तहत नगर परिषद ने शहर में कब्जा करने वाले लोगों को शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय में रातोंरात अवैध निर्माण कर भवन तैयार किए जाए रहे हैं। नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी तेजा सिंह ठाकुर ने कहा कि नगर परिषद ने शहर के 14 लोगों को नोटिस देते हुए एक हफ्ते का समय दिया गया है। इस दौरान अगर कब्जाधारियों ने स्वयं कोई कार्रवाई नहीं की तो नगर परिषद डोजर चलाकर कब्जे को हटाएगा। शहरवासी राजेंद्र कुमार, अमित, राजेश, शेर सिंह, लाल सिंह, चमन लाल, देव राज, चुनी लाल तथा हरि सिंह के अनुसार शहर में अवैध कब्जों का धंधा दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। कब्जाधारी खोखेनुमा मकान और शेड बनाकर यहां रातोंरात भवनों का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में इस पर अंकुश लगाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में जहां भी अवैध कब्जे हैं उनको हटाने के लिए नगर परिषद को आदेश दिए गए हैं। हाईकोर्ट के आदेशानुसार कब्जों को हटाया जाएगा। जहां भी अवैध रूप से भवनों का निर्माण किया गया है उसे तोड़कर छुड़वाया जाएगा।-युनूस उपायुक्त कुल्लू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed