फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   महिलाओं की सक्रियता से कार्निवाल में आई रौनक

महिलाओं की सक्रियता से कार्निवाल में आई रौनक

Fri, 05 Jan 2018 09:59 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं की सक्रियता से कार्निवाल में आई रौनक
मनाली में विंटर कार्निवाल पर निकाली गई झांकी में कुल्लू के पारंपरिक व्यंजन बनाती महिलाएं। - फोटो : amarujala
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल का दायरा साल दर साल बढ़ता जा रहा है। कार्निवाल को बेहद रोचक बनाने में महिलाएं अहम भूमिका निभा रही हैं। विंटर कार्निवाल के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की तरफ एक बड़ी पहल हो रही है। विंटर कार्निवल में ग्रामीण महिलाएं अपने घरों की चार दिवारी से बाहर निकल कर रंगमंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।
विज्ञापन

यही कारण है कि विंटर कार्निवाल में पुरूषों के मुकाबले महिलाओं की भागीदारी अधिक है। मनाली क्षेत्र की सौ से अधिक महिलाएं पिछले चार दिनों से कार्निवाल में अपनी प्रस्तुतियां पेश कर पुरातन संस्कृति को बढ़ावा दे रही है। पारंपरिक कुल्लवी पट्टू और सोने चांदी के आभूषणों को पहनकर महिलाएं कुल्लवी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में अपनी भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन

कार्निवाल के चलते मनाली के मॉल रोड में तिल धरने की भी जगह नहीं है। वहीं खराब मौसम होने पर भी मनाली में तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री नीचे लुढ़क गया। प्रचंड ठंड के बावजूद यह महिलाएं मंच पर डटी हुई हैं। भुवनेश्वरी महिला मंडल सदस्य यशवंती देवी, कृष्णा शर्मा तथा महिला मंडल मनाली की युवा नेगी ने बताया कि कार्निवाल में प्रस्तुतियां देने के लिए ग्रामीण महिलाएं घर का कामकाज छोड़ कर मनाली आई हैं। कार्निवाल के जरिए वह अपनी पुरातन संस्कृति और परंपराओं को दुनिया के सामने लाने की कोशिश कर रही हैं। रस्साकशी के जरिए महिलाएं शारीरिक क्षमता का भी प्रदर्शन कर रही हैं। विंटर क्वीन प्रतियोगिता कार्निवाल का मुख्य आकर्षण है। ग्रामीण महिलाएं कार्निवाल में मंच संचालन में भी किसी से कम नही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed