फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   दवा तथा बीमारी के बारे जागरूक करें फार्मासिस्ट: डॉ सुशील

दवा तथा बीमारी के बारे जागरूक करें फार्मासिस्ट: डॉ सुशील

Sun, 15 Oct 2017 05:34 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
दवा तथा बीमारी के बारे जागरूक करें फार्मासिस्ट: डॉ सुशील
प्रदेश फार्मेसी काउ‌ं‌सिल की बैठक में मौजूद सदस्य। - फोटो : amarujala
कुल्लू। प्रदेश फार्मेसी काउंसिल ने रविवार को देवसदन में पंजीकृत एलोपैथिक फार्मासिस्ट के लिए कंटीन्यू फार्मेसी एजुकेशन (सीपीई) कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस अवसर पर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील चंद्र शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट और स्वास्थ्य विभाग एक ही छतरी के नीचे कार्य करते हैं। ऐसे में फार्मासिस्ट का यह दायित्व है कि मरीज को दवा तथा बीमारी के बार मेें जागरूक करें। मल्टी ड्रग रजिस्टेंट (एमडीआर) चिंता का विषय है। मरीजों द्वारा उचित मात्रा व उचित मार्गदर्शन के बिना ली गई दवा नुकसानदायक है। स्क्रब टायफस जैसे रोग में जनता में धारणा है कि डॉक्सीसाइक्लीन दवा ले लेने से आराम हो जाएगा। यह धारणा गलत है व किसी भी बीमारी में चिकित्सक की सलाह लिए बिना कोई भी दवा लेना घातक सिद्ध हो सकता है। उन्होंने तपेदिक बीमारी पर भी फार्मासिस्ट को जागरूक किया।
विज्ञापन

इस दौरान कुल्लू जिला के वरिष्ठ फार्मासिस्टों को सम्मानित किया गया। काउंसिल ने 1925 में जन्मे सबसे उम्रदराज फार्मासिस्ट स्वर्ण सिंह चौधरी को सम्मानित किया गया। इसके अलावा जगदीश कपूर, अमर नाथ वर्मा, सुंदर सिंह ठाकुर, गंगा राम चंदेल, कश्मीरी लाल, भूप सिंह, चेतनानंद, तेजेंद्र चौधरी, ध्यान सिंह, गनथू राम, धन चंद, गोपाल कृष्ण शर्मा,पृथी पाल चौधरी, ताबे राम, सुरेंद्र कुमार टंडन, परमानंद ठाकुर, संतोष गौड़, दलेर सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के सदस्य एवं जिला अस्पताल कुल्लू के फार्मासिस्ट संघ के अध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि बुजुर्ग फार्मासिस्ट सम्मान के योग्य हैं। यह फार्मासिस्ट उस समय से कार्य कर रहे हैं जब प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं जनता की पहुंच में सुगम नहीं थी। कार्यक्रम में प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार कमलेश नाइक, अध्यक्ष गोपाल शर्मा, अतिरिक्त दवा नियंत्रक मनीष कपूर, दवा निरीक्षक दिनेश गौतम, कार्यक्रम के अध्यक्ष योगेश वर्मा, जिला दवा विक्रेता संघ कुल्लू के अध्यक्ष ऋषभ कालिया, बिहारी लाल गुप्ता, सचिन चौधरी सहित जिला कुल्लू, मंडी, बिलासपुर तथा लाहौल एवं स्पीति जिला के फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed