फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   12 roads blocked due to landslides, fallen trees

भूस्खलन, पेड़ गिरने से 12 सड़कें अवरुद्ध

Fri, 23 Jul 2021 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
12 roads blocked due to landslides, fallen trees
पेड़ गिरने से खनाग-रोहाचला मार्ग वाहनों के लिए बंद। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला कुल्लू में बारिश से भूस्खलन और पेड़ गिरने से सड़कें बंद हो गई हैं। कुल्लू में वीरवार रात को हुई भी हुई बारिश से करीब 12 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

रोहाचला मार्ग पर एक बड़ा पेड़ गिरने से मार्ग दिनभर बंद रहा। दोनों ओर फंसे वाहन अपने गंतव्य तक नहीं जा सके। बरसात की बारिश से बार-बार सड़कें बंद हो रही हैं। कुल्लू खंड में कुछ सड़कें चार दिनों से बंद हैं। इनमें दोहरानाला से शिलीहार-चेष्टा तथा दोहरानाला से बाराहार सड़क शामिल हैं। यहां के लोग बंद सड़क के चलते पैदल सफर करने के लिए मजबूर हैं। जिले की घुगरा-तराला, अमरबाग से तांदी, बखनाओं, कांडूगाड़-पटारना, नगान-छैउरा-छतरी, कराड़, चौड़ाधार से पनेउ तथा च्वाई से पोखरी सड़क पर यातायात बंद हो गया है। हालांकि जिलों में इन दिनों सेब का सीजन गति पकड़ने लगा है। ऐसे में सड़कें बंद होने से सेब मंडियों में नहीं पहुंच रहा है। इससे कई बागवानों ने सेब का तुड़ान रोक दिया है। उगम राम ठाकुर, नरोत्तम राम, सोहन लाल नेगी तथा बिट्टू ने कहा कि खनाग-रोहाचला सड़क पर एक पेड़ गिर गया है। इससे मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। दोनों तरफ से कुछ वाहन फंस गए हैं। उधर, एसडीओ लोनिवि ज्ञान भारती ने कहा कि सड़कों को बहाल करने का काम शुरू कर दिया है। पेड़ को भी जल्द हटाया जाएगा। बारिश से लोनिवि को भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed