फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   12 buses of Kullu depot stuck due to road closure

Kullu News: सड़कें बंद होने से फंसी कुल्लू डिपो की 12 बसें

Mon, 21 Jul 2025 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 21 Jul 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
12 buses of Kullu depot stuck due to road closure
सैंज में मार्ग पर भुस्खलन से बंद होने से फसे वाहन।-संवाद
भूस्खलन के बाद आनी, गाड़ागुशैणी, बठाहड़ और चनौन में थमे बसों के पहिए
विज्ञापन

बंजार में पड़ी सबसे ज्यादा मार, क्षेत्र में परिवहन निगम के 30 रूट हुए प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बरसात ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं। भूस्खलन और डंगे ढहने से जिले में हाईवे समेत मुख्य सड़कों के साथ ग्रामीण इलाकों की जीवनरेखा पर बस सेवा बंद हो गई है।

ऐसे में एचआरटीसी के कुल्लू डिपो की 12 बसें जगह-जगह फंस गई हैं। हाईवे-305 बंद होने से चार बसें बाह्य सराज आनी में खड़ी हैं। बंजार के गाड़ागुशैणी में दो, चनौन में एक, सजवाड़ में एक, जौरी, बठाहड़ क्षेत्र में आठ बसों के पहिये थम गए हैं। ऐसे में लोगों को कई किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ रहा है। जलोड़ी दर्रा से होकर यातायात बंद होने से लोग पैदल ही गंतव्य तक पहुंचे। मौसम की मार सबसे अधिक बंजार क्षेत्र में पड़ी है। क्षेत्र में निगम के 30 से अधिक बस रूट बंद रहे। घाटी में 19 सड़कों पर भूस्खलन हुआ है। सड़कें बंद होने से सबसे अधिक नुकसान किसानों-बागवानों को उठाना पड़ा है। एचआरटीसी बंजार डिपो के अड्डा प्रभारी किशोरी लाल ने कहा कि बंजार घाटी का जनजीवन पूरी तरह से ठहर गया है। बसों की आवाजाही थम गई है। बंजार में आठ बसें फंस गई हैं। कुल्लू डिपो के अड्डा प्रभारी खूब राम ने हाईवे-305 के बंद होने से बसें नहीं दौड़ी हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed