{"_id":"5cab5239bdec2214422fbcc4","slug":"11554731577-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केलांग-उदयपुर सड़क पर बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केलांग-उदयपुर सड़क पर बस सेवा शुरू
Tue, 09 Apr 2019 12:51 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Apr 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन महीने के बाद लाहौल घाटी में सोमवार से एचआरटीसी ने बस सेवा आरंभ कर दी है। निगम ने फिलहाल केलांग-उदयपुर के बीच बस सेवा शुरू कर जनता को राहत प्रदान की है। उधर, बीआरओ के साथ लोनिवि चिनाव डिवीजन ने संपर्क मार्गों से बर्फ हटाने का काम तेज कर दिया है। विभाग ने थिरोट सेक्शन के अधीन 11 संपर्क मार्गों से बर्फ हटा कर कई पोलिंग बूथों को जोड़ दिया है।
विज्ञापन
विभाग के सहायक अभियंता केडी कश्यप ने बताया कि चौखंग और जसरथ को छोड़ कर थिरोट सेक्शन के सभी मार्ग बहाल हो गए हैं। विभाग ने 14 किमी लंबी त्रिलोकनाथ सड़क को भी खोल दिया है। उदयपुर-टिंगरेट सड़क में साढ़े चार किमी हिस्से से बर्फ हटा दी है। यह सड़क 25 किमी लंबी है। केडी कश्यप ने बताया कि मयाड़ को 10 अप्रैल तक उदयपुर से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। बताया कि इस मार्ग पर करीब 19 स्थानों पर हिमखंड गिरे हैं, जो 25 से 50 फीट तक ऊंचे हैं। हालांकि केलांग-कोकसर मार्ग अवरुद्ध होने के कारण कोकसर सब डिवीजन की एक भी संपर्क सड़क पर फिलहाल काम शुरू नहीं हो सका है। चंद्रा वैली के सभी पोलिंग बूथ अभी भी जिला मुख्यालय केलांग से पूरी तरह कटे हुए हैं। सड़कों के बहाल होने से मयाड़ और तिंदी को छोड़ पट्टन घाटी के करीब 90 फीसदी मतदान केंद्रों को जाने वाली सड़कों को बहाल कर दिया गया है। उधर, बीएसएनएल ने तोद घाटी में बंद पड़ी दूरसंचार सेवा को बहाल कर दिया है। उधर, एसडीएम केलांग अमर नेगी ने बताया कि 11 अप्रैल को केलांग में लोकसभा चुनाव को लेकर पहली रिहर्सल होगी। सड़कें बहाल होने से उम्मीद है कि रिहर्सल में अधिकांश कर्मचारी शामिल हो पाएंगे।
विज्ञापन