{"_id":"5cab522fbdec2275a46a1244","slug":"11554731567-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग दर्रा पर बर्फबारी, मनाली में बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग दर्रा पर बर्फबारी, मनाली में बारिश
Tue, 09 Apr 2019 10:48 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/मानली/कोकसर

Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Apr 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
रोहतांग में ताजा बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतांग दर्रा पर अप्रैल महीने में दूसरी बार सोमवार को बर्फबारी और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली में बारिश होने से तापमान लुढ़क गया है। इसके अलावा कुल्लू के साथ जिला के निचले इलाकों में सुबह से लेकर दोपहर तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहा। इसका असर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में देखने को मिला।
सुबह 11 बजे होना वाला सीएम का कार्यक्रम सवा एक घंटे देरी से हुआ और आयोजकों को भी ढालपुर के बजाय अपना कार्यक्रम सरवरी के रामा सामुदायिक भवन में करवाना पड़ा। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुल्लू-मनाली के बीच भूस्खलन के साथ पहाड़ियों से पत्थर गिरते रहे, जिससे कुल्लू-मनाली के बीच आवाजाही करने वाले सैलानियों और आम लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। बीच-बीच में उन्हें जाम से भी परेशान होना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और धूप खिली। अप्रैल महीने में पहले सप्ताह तक मौसम साफ रहने से जिला में गुठलीदार फलों के बागीचे में फूल भी खिल उठे हैं। उधर, रोहतांग दर्रा में हल्की बर्फबारी हुई। इसके बाद भी मनाली से छह लोग दर्रा पैदल पार कर लाहौल के कोकसर पहुंचे। उधर, जनजातीय क्षेत्रों के ऊंची पहाड़ी बारालाचा, कुंजम पास, घेपन पीक, सीबी रेंज की पहाड़ियों, धौलाधार की पर्वत श्रृंखला पर भी ताजा बर्फबारी होने की सूचना है। पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद भी बीआरओ सहित लोक निर्माण विभाग ने बर्फ हटाने का अभियान जारी रहा।