{"_id":"5c6ecf17bdec227378303774","slug":"11550765847-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुंतर शहर में दुकानों में घुसा बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुंतर शहर में दुकानों में घुसा बारिश का पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुंतर शहर में घुसा बारिश का पानी
गांधीनगर में भी बाढ़ के चलते रुका रहा ट्रैफिक
यातायात प्रभावित होने से दुकानदार हुए परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/भुंतर। जिला में भारी बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। भुंतर के समीप खोखन नाला में बाढ़ आने से भारी नुकसान हुआ है। बारिश का पानी खोखन नाला के आसपास बने मकानों और दुकानों में घुस गया। इससे दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, जिला मुख्यालय के समीप गांधीनगर में सुबह नाले के आई बाढ़ के पानी के कारण यातायात काफी देर तक रुका रहा। जेसीबी से सड़क पर आए मलबे को हटाने के बाद ही यातायात बहाल हो पाया। वहीं, टिकरा बावड़ी समेत अन्य स्थानों पर भी नालों के पानी से यातायात प्रभावित हुआ।
इसके अलावा सड़कों पर नाले का पानी बहने से यातायात भी प्रभावित हुआ। गौर रहे कि भुंतर शहर में नालियों की निकासी का उचित प्रबंध न होने के कारण काफी समय से शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी सड़क बहाली के कार्य में जुट गई है। स्थानीय निवासी भुंतर दीपक ने कहा कि सुबह करीब सात बजे खोखन नाले का पानी सड़कों पर बहने लगा। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ दुकानदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि खोखन नाले में अवैध रूप से निर्माण के कारण नाले में निकासी की उचित जगह नहीं रही है। इससे समस्या पेश आ रही है। प्रशासन को नाले पर अवैध कब्जों को हटाकर नाले की जगह को खाली करना चाहिए।